कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Arjun Kapoor on Marriage With Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। कपल ने इस रिश्ते को काफी समय पहले पब्लिक्ली अनाउंस कर दिया था, जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। बीते दिनों कपल के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थी, लेकिन इन अफवाहों को गलत साबित करते हुए कपल अभी भी एक साथ है। इसी बीच एक्टर अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर के साथ फेमस सेलिब्रिटी चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे, जहां दोनों एक्टर्स ने इस शो में जमकर धमाल मचाया। इसके अलावा अर्जुन ने मलाइका के साथ शादी और दोनों में 9 साल के एज गैप पर भी खुल कर बात की।

ट्रोल्स पर खास ध्यान नहीं देते हैं अर्जुन
कॉफी विद करण के आठवें सीजन के आठवें एपिसोड पर अर्जुन ने मलाइका के साथ शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। शो के दौरान करण ने अर्जुन से पूछा कि, 'अर्जुन आप खुद से उम्र में 9 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, जिसकी वजह से आपको सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल का सामना पड़ता है। तो ये सारी चीजे आपके रिश्ते पर अफेक्ट डालती हैं?' करण के इस सवाल पर रिएक्ट करते हुए अर्जुन ने जवाब दिया कि, 'जाहिर सी बात है कि ये सारी बातें हर किसी को इफेक्ट करती हैं। लेकिन हमें इससे डील करना आना चाहिए। शुरुआत में मैं सबको खुद जवाब देना चाहता था, पर अब मुझे इन रैंडम कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।'

अर्जुन ने मलाइका संग शादी पर की बात
इसके अलावा करण जौहर ने अर्जुन कपूर से मलाइका के साथ शादी को लेकर भी सवाल किया। जिस पर अर्जुन कपूर ने कहा कि, 'इस बारे में मैं अकेले बात नहीं करना चाहता हूं।' इसका मतलब की वो समय आने पर इस बारे में मलाइका के साथ ही बात करेंगे। बता दें कि, एक्टर अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। बात करें फिल्मों की तो लंबे टाइम से अर्जुन कपूर की कोई फिल्म रिलीज ही नहीं हुई है। हालांकि, 2023 की शुरुआत में एक्टर की फिल्म 'कुत्ते' रिलीज हुई थी। जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk