features@inext.co.in

KANPUR: अर्जुन कपूर का नाम पिछले कुछ सालों में कई एक्ट्रेसेज के साथ जुड़ चुका है। इसके अलावा इस लिस्ट में सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का नाम भी शामिल है। दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत एक दशक पहले हुई थी और दोनों का ये रिश्ता दो साल तक चला था। हालांकि अब दोनों का रिलेशनशिप खत्म हुए काफी समय बीत चुका है और अर्पिता आयुष शर्मा से शादी कर चुकी हैं। मगर एक समय ऐसा था जब अर्पिता और अर्जुन रिलेशनशिप में थे और अर्जुन इसका जिक्र करते सलमान खान से डरते थे।

अर्जुन कपूर बोले सलमान की बहन अर्पिता थीं मेरा पहला प्यार,रिलेशनशिप टूटने की ये है वजह

अर्पिता थीं अर्जुन का सच्चा प्यार

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा था कि अर्पिता के साथ वो अपने जीवन की सबसे पहली रिलेशनशिप में थे। अर्पिता उनका पहला और सच्चा प्यार थीं। एक न्यूजपेपर को दिए गए इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था, मेरा पहला और अब तक का सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता के साथ था। जब मैं 18 साल का था तब हम एक-दूसरे को देखने लगे थे। ऐसा दो साल तक चला। मैं पहले से ही सलमान भाई से जुड़ा हुआ था। मगर मैंने प्यार क्यों किया की शूटिंग के दौरान हमारी रिलेशनशिप शुरू हुई। मैं सलमान भाई से डरा हुआ था। इसके बावजूद मैं उनके पास गया और पूरे परिवार को इस बारे में बताया।

अर्जुन कपूर बोले सलमान की बहन अर्पिता थीं मेरा पहला प्यार,रिलेशनशिप टूटने की ये है वजह

सलमान से अच्छे नहीं हैं संबंध

अर्पिता के परिवार वाले इसके बारे में जानते हुए भी नरम थे। सलमान लोगों की और रिलेशनशप की रिस्पेक्ट करते हैं। अर्जुन ने कहा, 'अर्पिता ने अपनी तरफ से हमारे रिलेशनशिप का खत्म किया। बता दें कि सलमान खान के साथ अर्जुन के संबंध ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं।' दरअसल, सलमान अपने भाई अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का रिश्ते टूटने का जिम्मेदार अर्जुन कपूर को ही मानते हैं।

'दंबग' सलमान नहीं इस फेमस फिल्म के सीक्वल में अब अर्जुन कपूर होंगे लीड एक्टर

परिणीती न होतीं तो अर्जुन नहीं कर पाते ये काम, किया अपनी लाइलाज बीमारी का खुलासा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk