तलाश है फिल्म की स्क्रिप्ट की
features@inext।co।in
KANPUR : बोनी कपूर और अर्जुन कपूर एक बार फिर एक दूसरे के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। इससे पहले भी तीन साल पहले आई एक्शन ड्रामा फिल्म 'तेवर' में बाप-बेटे ने एक साथ काम किया था। सोर्सेज के मुताबिक, बोनी और अर्जुन काफी समय से एक साथ काम करने के बारे में प्लान कर रहे थे और वो एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में थे। खबर है की इस फिल्म का निर्माण बोनी कपूर जी स्टूडियोज के साथ मिलकर करेंगे। यही प्रोड्क्शन हाउस करण जौहर के साथ मिलकर अर्जुन की बहन जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म धड़क को भी प्रोड्यूस कर रहा है।


बोनी और अर्जुन एक साथ कर रहे काम
पिता बोनी कपूर अर्जुन की इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर एक्ट्रेस और डायरेक्टर की तलाश में हैं। बोनी कपूर ने इस बारे में कहा, हां, मैं और अर्जुन एक साथ फिल्म कर रहे हैं जिसे मैं जी स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रोड्यूस करूंगा। जैसे ही बाकी चीजें तय होती हैं, मैं इसका ऑफिशियली अनाउंसमेंट भी कर दूंगा। अभी हाल ही में अर्जुन ने विपुल शाह की आने वाली फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के लिए लंदन में परिणीति चोपड़ा के साथ शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होनी है।


इन दिनों अर्जुन बन रहे हैं फैमिलीमैन
पिता बोनी कपूर के साथ अर्जुन कपूर फिल्म करने जा रहे हैं, इस बात की अनाउंसमेंट खुद बोनी कपूर ने कर ही दी है। अर्जुन कपूर पिता के साथ काम करने से पहले जाह्नवी और खुशी की मां श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद परिवार का ख्याल रखने का पूरा जिम्मा खुद अपने सिर उठा रहे हैं। अर्जुन कहीं भी रहें अपनी बहनों खुशी और जाह्नवी की खबर जरूर रखते हैं। श्रीदेवी के बाद एक परफेक्ट फैमिलीमैन बन सबका ध्यान दे रहे हैं।


डिविलियर्स के संन्यास से क्रिकेट जगत ही नहीं बॉलीवुड भी शॉक्ड, अनुष्का सहित इन सेलेब्स ने दिए ये रिएक्शन

सोनम कपूर की मेंहदी की रस्म में शामिल हुए बॉलीवुड के ये सेलेब्स, देखें तस्वीरें

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk