feature@inext.co.in

KANPUR: अर्जुन रामपाल के घर एक नन्हा मेहमान इस महीने के एंड में आने वाला है। बीते एक साल से अर्जुन को डेट कर रहीं साउथ अफ्रीकन मॉडल-एक्ट्रेस गेब्रिएल डेमिट्रिडास इस एक्टर के तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बता दें कि मेहर जेसिया से 20 साल चली अपनी शादी 2018 में खत्म करने के बाद अर्जुन ने गेब्रिएल को डेट करना शुरू किया था।

अर्जुन गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर दी ऐसी

पत्नी मेहर और अर्जुन की दो टीनएज बेटियां-माहिका और मायरा भी हैं। अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने उनके लिए 'बेबी शावर' भी ऑर्गनाइज किया। यह कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर करता रहता है। कुछ वक्त पहले वे दोनों साथ में 'बेबीमून' पर मालदीव्स भी गए थे।

अर्जुन रामपाल तलाक के बाद फिर बनने जा रहे बाप, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला हुईं प्रेग्नेंट

अर्जुन रामपाल बर्थडे: लिया ये बडा़ रिस्क और बन गए स्टार, जानें इनके जीरो से हीरो बनने तक का सफर

अभी फाइनल नहीं किया है नाम

क्या अर्जुन ने अपने तीसरे बच्चे का नाम फाइनल कर लिया है? इस बड़े सवाल को लेकर कहा जा रहा है कि फिलहाल उनका फोकस सिर्फ हेल्दी बेबी पर है, बच्चे का नाम वह और गेब्रिएल बाद में तय करेंगे। बता दें कि भले ही अर्जुन अपनी फॉर्मर वाइफ मेहर से अलग हो गए हों और उनकी दोनों बेटियां उनके साथ न रहती हों पर वे आज भी अपनी बेटियों को उनके फादर की कमी महसूस नहीं होने देते हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk