कानपुर (इंटरनेट-डेस्क)। Indian Army Day : भारत में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस का आयोजन होता है। फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के सम्मान में प्रत्येक साल सेना दिवस मनाया जाता है। पीआईबीआई डाॅट जीओवी डाॅट इन के मुताबिक इस साल भी सेना दिवस परेड का आयोजन करियप्पा परेड ग्राउंड में किया जाएगा। इसकी सलामी थल सेनाध्यक्ष लेते हैं।वहीं एक आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक भारत में पहला सेना दिवस 15 जनवरी 1949 को मनाया गया था। इसी दिन भारतीय सेना की कमान एक भारतीय नागरिक के हाथ में आई थी। ब्रिटिश प्रमुख सर फ्रांसिस बुचर ने भारतीय सेवा कमांडर इन चीफ का पद लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा को सौंपा था। इसके बाद से हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाने लगा।

आर्मी डे का इतिहास

लगभग 200 वर्षों तक ब्रिटिश शासन की गुलामी के बाद 15 अगस्त, 1947 को भारत को स्वतंत्रता मिली। भारतीय स्वतंत्रता के समय, देश सांप्रदायिक दंगों का सामना कर रहा था और शरणार्थी पाकिस्तान से आ रहे थे और कुछ लोग पाकिस्तान की ओर पलायन कर रहे थे। इस प्रकार के अराजक माहौल के कारण, कई प्रशासनिक समस्याएं उत्पन्न होने लगीं। इस दाैरान स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को आगे आना पड़ा, ताकि विभाजन के दौरान शांति सुनिश्चित की जा सके। भारतीय स्वतंत्रता के समय, भारतीय सेना की कमान ब्रिटिश जनरल सर फ्रांसिस बुचर के हाथों में थी और उन्होंने भारतीय सेवा कमांडर इन चीफ का पद लेफ्टिनेंट जनरल केएम करियप्पा को सौंपा था। करियप्पा 15 जनवरी 1949 को स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने। भारतीयों के हाथों में देश का पूर्ण नियंत्रण सौंपने का यह सही समय था।

आर्मी डे महत्व

भारतीय सेना की उत्पत्ति ईस्ट इंडिया कंपनी की सेनाओं से हुई थी, जिसे बाद में 'ब्रिटिश इंडियन आर्मी' के रूप में जाना जाता था। अंततः स्वतंत्रता के बाद इसे राष्ट्रीय सेना के रूप में जाना जाता है। भारतीय सेना की स्थापना लगभग 125 साल पहले 1 अप्रैल, 1895 को अंग्रेजों ने की थी लेकिन भारत में सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। 15 जनवरी को एक भारतीय नागरिक के हाथों में सेना की शक्ति का हस्तांतरण देश में सेना दिवस के रूप में चिह्नित किया जाता है। इस दिन, उन सभी बहादुर सेनानियों को सलामी दी जाती है जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और राष्ट्र की अखंडता को बनाए रखने के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया है।

Indian Army Day : 15 जनवरी को मनाया जाता है भारतीय सेना दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

National News inextlive from India News Desk