-पहडि़या में शांति से पूरी हुई वोट की काउंटिंग

- कैंडीडेट्स के सपोर्टर्स की नहीं नजर आयी भीड़

VARANASI : हर बार की चुनाव से इस बार मतगणना के इंतजाम काफी बेहतर रहा। काउंटिंग में लगे लोगों को भोजन-पानी समय-समय पर मिलता रहा। लेकिन बेइंतहा गर्मी ने खूब परेशान किया। कूलर-पंखा लगा होने बावजूद हर शख्स पसीने पोंछता रहा। मतगणना स्थल पहडि़या मंडी में सुरक्षा बेहद टाइट रही। पार्टियों के सपोर्टर्स की भीड़ पहडि़या के आसपास मौजूद नहीं रही। मीडिया को समय से सूचना नहीं मिलने की वजह से मीडियाकर्मी भटकने को मजबूर होते रहे।

अंत तक बनी रही शांति

पहडि़या मंडी में बनारस संसदीय सीट के साथ मछली शहर और चंदौली की कुछ विधानसभा की गिनती हुई। हर विधानसभा के वोटों की गिनती के लिए अलग-अलग रूम बनाए गए थे। एक रूम पोस्टल बैलट की गिनती के लिए बना था। एक रूम में बनाए गए में डाटा स्टोर का काम किया जा रहा था। हर चरण की गिनती के बाद डाटा यहां लाता रहा। पूरे कैम्पस में जबरदस्त सुरक्षा का इंतजाम रहा। लोकल पुलिस के साथ पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स भी मौजूद रही। हर किसी को चेक करके कैम्पस में जाने की परमिशन दी जाती रही। हर किसी के लिए भोजन-पानी, चाय-शर्बत का इंतजाम रहा। पानी का टैंकर, शौचालय आदि का भी इंतजाम रहा। मतगणना के लगे कर्मियों की ऊर्जा बनाए रखने के लिए डीएम प्रांजल यादव हर रूम में जाकर हालात की जानकारी लेते रहे।

छायी रही खामोशी

पार्टी सपोर्टर्स को जैसे रिजल्ट की जानकारी पहले ही थी। मतगणना एजेंट के अलावा गिनती के सपोर्टर्स पहडि़या मंडी पहुंचे। किसी तरह की आपाधापी नहीं रही। गर्मी भी इसके पीछे एक वजह थी। मतगणना की रफ्तार शुरुआत में धीरे रही। दिन चढ़ते-चढ़ते स्पीड बढ़ी। काउंटिंग में लगे कर्मचारी गर्मी से बेहाल रहे। हर रूम में पंखा और कूलर काफी संख्या में लगाए गए थे। इसके बावजूद गर्मी दूर नहीं हो रही थी। काउंटिंग की पल-पल की सूचना देने के लिए मतगणना स्थल के पास मीडिया सेंटर बनाया गया था। यह व्यवस्था शुरू होने से पहले ही ध्वस्त हो गयी। मीडिया सेंटर तक कोई सूचना नहीं पहुंची। उन्हें काउंटिंग की जानकारी के लिए भटकने को मजबूर होना पड़ा।