एसआईटी ने गिरफ्तारी के लिए बनाई उपद्रवियों की लिस्ट

Meerut। भारत बंद के नाम पर बीते 2 अप्रैल को मेरठ में हिंसा करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। इसके लिए सोमवार से पुलिस नामजद व वीडियो से पहचान में आए उपद्रवियों की गिरफ्तारी शुरू कर सकती है। एसआईटी के प्रभारी मान सिंह चौहान का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लिस्ट बनाई गई है। जिनके नाम दर्ज किए थे, उनके खिलाफ ऐविडेंस भी मिल गए हैं। अब सोमवार से गिरफ्तारियां शुरू कर दी जाएंगी।