10 वर्ष के पुरस्कारों का वितरण

128 कला साधकों का सम्मान

- यूपी संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित सम्मानों का वितरण

LUCKNOW: उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी का प्रतिष्ठित सम्मान समारोह गुरुवार को संत गाडगेजी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस दौरान कला जगत के 128 दिग्गजों को वर्ष 2009 से 2019 तक के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने इन पुरोधाओं को अवार्ड प्रदान किए।

सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध प्रदेश

कार्यक्रम में गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने कहा कि नाटक वो रचना है जिसे सुनने और देखने से रस की अनुभूति होती है। हमारा प्रदेश सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत समृद्ध है। जीवन को समृद्ध करने वाली कलाएं और परम्पराएं हमें विरासत में मिली हैं। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वो संस्कृति के विकास में भागीदार बने।

संस्कृति की आत्मा है संगीत

संस्कृति मंत्री डॉ। नीलकंठ तिवारी ने कहा कि राष्ट्र की आत्मा संस्कृति और संस्कृति की आत्मा संगीत में होती है। संस्कृति की रक्षा में कलाकारों का बड़ा योगदान रहा है। अकादमी का सम्मान 2009 से रुका था, वर्तमान सरकार ने इस काम को आगे बढ़ाया।

कथक में दिखी गंगा की कहानी

कार्यक्रम के दौरान कथक से गंगा अवतरण की शानदार प्रस्तुति दी गई। नीता जोशी के निर्देशन में शिव तांडव और जय-जय गंगा गीतों पर शरण्या शुक्ला, प्रियम यादव, अनंत शक्तिका, शगुन आदि ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इन्हें मिला सम्मान

अकादमी रत्‍‌न सम्मान

वर्ष नाम

2009 विवि श्रीखंडे

2010 सत्यभान शमा

2011 चितरंजन ज्योतिषी चित्तरंग

2012 पद्मश्री पंण्राजेश्वर आचार्य

2013 पद्मश्री मालिनी अवस्थी

अकादमी पुरस्कार 2009

शास्त्रीय गायक उस्ताद राशिद खान, तबला वादन पं। पूरण महाराज, पखावज वादक राजकुमार झा, नौटंकी कलाकार कृष्णा कुमारी माथुर, रंग निर्देशक सलीम आरिफ, नौटंकी गायिका कमलेशलता, वायलिन वादक प्रो। गोपाल चंद्र नंदी, सारंगी वादक उस्ताद नसीर खां, भरतनाट्यम् नृत्यांगना लक्ष्मी श्रीवास्तव व छायाकार सुरेंद्र श्रीवास्तव।

अकादमी पुरस्कार 2010

शास्त्रीय गायन रॉबिन चटर्जी, सरोद वादक श्री शिवदास चक्रवर्ती, तबला वादक स्वपन सिन्हा, नक्कारा वादक हरिश्चन्द्र, नौटंकी अभिनेता मुन्ना मास्टर, रंगकर्मी हरिशंकर अवस्थी उर्फ राजा अवस्थी, कथक नृत्यांगना बीना सिंह, लेखिका डॉ। विद्या बिन्दु सिंह व कला समीक्षक संतोष कुमार वाल्मीकि।

अकादमी पुरस्कार 2011

उपशास्त्रीय गायक पं। सुरेन्द्र मोहन मिश्र, क्लैरिनेट वादक पं। प्रणामकृष्ण, हारमोनियम वादक उस्ताद मेहराज खां, विचित्र वीणा वादक कृष्ण चंद्र गुप्ता, आल्हा गायक बच्चा सिंह, लोकगायक लक्ष्मीशंकर शुक्ला, अवधी प्रकाश संयोजक अरुण कुमार त्रिवेदी, रंगमंच निर्देशक शैलेश श्रीवास्तव, कथक नृत्यांगना डॉ। मीरा दीक्षित व कला उन्नयन के लिये कु। मीरा माथुर।

अकादमी पुरस्कार 2012

शास्त्रीय गायक विद्याधर प्रसाद मिश्र, पखावज वादक गौरी शंकर सिरवैया, नौटंकी अभिनेत्री मधु अग्रवाल, रंगकर्मी डॉ। पारितोष प्रसाद भट्टाचार्य, भोजपुरी गायिका डॉ। शैलेश श्रीवास्तव, लोकगायक रामचंद्र दुबे अजेय, इसराज वादक कुमार मिश्रा, बांसुरी वादक रविराज शंकर, लोकगायक उदय चन्द्र परदेसी, कथक नृत्यांगना रेनू शर्मा व तबला वादक किशोर कुमार मिश्र।

अकादमी पुरस्कार 2013

सुगम गायिका ऊषा टंडन, लोक गायक डॉ। मन्नू यादव, गिटार वादिका डॉ। कमला शंकर, तबला वादिका डॉ। नीलू शर्मा, तबला वादक मो। अकरम खान, रंगकर्मी जरीफ मलिक आनन्द, कथक नृत्यांगना डॉ। विधि नागर, कथक नृत्यांगना रुचि शर्मा, शास्त्रीय गायिका डॉ। सृष्टि माथुर, अभिनेता अम्बरीश बॉबी व रंगमंच अभिनेत्री भानुमती सिंह।

अकादमी पुरस्कार 2014

सितार वादक प्रो। पं। साहित्य कुमार नाहर, तबला वादक पुण्डलीक कृष्ण भागवत, तबला वादक नन्द किशोर मिश्र, हारमोनियम वादक मुख्तार अहमद, रंगकर्मी चित्रा सिंह, कुचिपुड़ी नृत्यांगना मीनू ठाकुर, सुगम गायक अग्निहोत्री बंधु, नाट्य लेखक राजेश कुमार, कथक नृत्यांगना डॉ। रुचि खरे, अभिनेता मनोज जोशी व नौटंकी कलाकार खेमचन्द्र यदुवंशी।

अकादमी पुरस्कार 2015

कव्वाली के लिये चंचल भारती, बांसुरी वादक पं। सुनील कान्त गुप्ता, रंगमंच निर्देशक प्रवीण शेखर, उपशास्त्रीय गायिका सुचरिता गुप्ता, नाट्य निर्देशक केशव प्रसाद सिंह, तबला वादक पं। अनुपम राय, तबला वादक कुबेर नाथ मिश्र, सरोद वादक अभिजीत राय चौधरी, संगीत विद्वान डॉ। सुधांशु पांडे, रंगकर्मी विजय तिवारी व कला उन्नयन के लिये कार्यरत गिरीश चंद्र मिश्र।

अकादमी पुरस्कार 2016

ध्रुपद गायक सुखदेव चतुर्वेदी, शास्त्रीय गायक देवाशीष डे, सितार वादिका रेशमा श्रीवास्तव, लोक गायक राकेश उपाध्याय, ब्रज लोक कलाकार वंदना सिंह, कला समीक्षक आलोक पराड़कर, लेखक अशोक हमराही, गायक किशोर चतुर्वेदी, सरोद वादक मुकेश शर्मा, रंग निर्देशक अलोपी वर्मा व संगीत विद्वान डॉ। अमित कुमार वमा।

अकादमी पुरस्कार 2017

बीएम शाह पुरस्कार रंग निर्देशक देवेंद्र राज अंकुर को व सफदर हाशमी रंगकर्मी पूर्वा नरेश को दिया गया। वहीं अकादमी पुरस्कार शास्त्रीय गायक भोलानाथ मिश्र, कजरी गायिका अजीता श्रीवास्तव, रंगकर्मी अभिषेक पंडित, रंगकर्मी केबी सक्सेना, संगीत निर्देशक विवेक प्रकाश, लोक कलाकार संजय कुमार शर्मा, नाटककार विभांशु वैभव, शास्त्रीय गायिका रश्मि चौधरी, रंगकर्मी प्रभात कुमार बोस, कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह व कला समीक्षक आत्मप्रकाश मिश्र को दिया गया।

अकादमी पुरस्कार 2018

बीएम शाह पुरस्कार मूकाभिनय के लिए निरंजन गोस्वामी को और सफदर हाशमी पुरस्कार रंग निर्देशन के लिये भूपेश जोशी को दिया गया। अकादमी पुरस्कार सुगम संगीत कलाकार डॉ। विजय कपूर, सुगम गायिका डॉ। ण्राच्यश्री बनर्जी, पखावज वादक विजय रामदास, रंग अभिनेता मो। जब्बार अकरम, रंगमंच निर्देशक डिम्पी मिश्रा, रंगमंच निर्देशक विधु खरे दास, ढोलक वादक डॉ। श्रीकांत शुक्ल, नक्कारा वादक सुनील कुमार विश्वकर्मा, नाट्य लेखक धरमश्री सिंह, भरतनाट्यम नर्तक अमृत सिन्हा व कथक नृत्यांगना सुरभि शुक्ला को दिया गया।

बाक्स

अकादमी पुरस्कार 2019

बीएम शाह पुरस्कार रंगनिर्देशन के लिये रंजीत कपूर को व सफदर हाशमी पुरस्कार रंगमंच अभिनय के लिये टीकम जोशी को दिया गया। अकादमी पुरस्कार ध्रुपद गायक राधा गोविन्द दास, सारंगी वादक पं। भारत भूषण गोस्वामी, तबला वादक कामेश्वर नाथ मिश्रा, कथक नर्तक युगल पं। माता प्रसाद मिश्र एवं पंण्रवि शंकर मिश्र, लोकगायिका उर्मिला शुक्ला, रंग निर्देशक सुरेश शर्मा, प्रकाश संयोजक राघव प्रकाश मिश्र, संगीत विद्वान प्रो। स्वतंत्र शर्मा, तबला वादक ललित कुमार, नौटंकी कलाकार अमित कुमार दीक्षित व कला उन्नयन के लिये कार्य करने वाले विनोद मिश्र को दिया गया।