कानपुर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के हटने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का रिएक्शन चौंकाने वाला है। अफरीदी ने टि्वटर पर कश्मीरियों को हक दिलाने के लिए यूएन से गुहार लगाई है। अफरीदी लिखते हैं, 'कश्मीरियों को वो सारे हक देने चाहिए जो यूएन द्वारा प्रस्तावित हैं। जैसे कि हम सभी को आजादी का अधिकार है। आखिर संयुक्त राष्ट्र संघ किसलिए बनाया गया है? ये सो क्यों रहे है? कश्मीर में मानवता के खिलाफ जो बिना उकसावे के अपराध और दखलअंदाजी की जा रही है उसे देखना जरूरी है। अमेरिका के राष्ट्रपति को मध्यस्थता करना चाहिए।' अफरीदी के इस ट्वीट के बाद क्रिकेटर से सांसद बने गौतम गंभीर ने उनको करारा जवाब दिया है।


गंभीर बोले- चिंता मत करो बेटा
क्रिकेट मैदान पर अफरीदी से कई बार भिड़ चुके गौतम गंभीर ने इस बार पाक क्रिकेटर को सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। कश्मीर मुद्दे पर अफरीदी के ट्वीट के बाद गंभीर ने टि्वटर पर लिखा, 'अफरीदी एक बार फिर आ गए, वो जिस अकारण आक्रामकता और मानवता के खिलाफ अपराध की बात कर रहे हैं। इसको लेकर उनकी प्रशंसा करनी चाहिए मगर वो (अफरीदी) यहां एक बात लिखना भूल गए कि ये सब कुछ पाक अधिकृत कश्मीर में हो रहा है। चिंता मत करो बेटा, इसका भी जल्दी हल निकालेंगे।'


कश्मीर में भी अपना तिरंगा लहराया है

इस ऐतिहासिक फैसले के बाद टि्वटर पर तमाम हस्तियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने इस फैसले का स्वागत किया। भाजपा सांसद गंभीर ने कल ट्वीट में लिखा था, 'जो कोई न कर सका वो हमने कर दिखाया है। कश्मीर में भी अपना तिरंगा लहराया है। जय हिंद। भारत को बधाई, कश्मीर मुबारक।'

 

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk