कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। International Womens Day के दिन अनाउंस की गई फिल्‍म Tarini समुद्र के रास्‍ते दुनिया की परिक्रमा करने वाली भारतीय नौसेना की छह जांबाज महिला अधिकारियों पर आधारित होगी। आपको याद दिलाते चलें कि सितबंर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका INS तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 21 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटिकल माइल्स की दूरी तय करके सफलतापूर्वक वापस आई थीं। इस अभियान में 254 दिनों का समय लगा।

फिल्म पर जल्द शुरु होगा काम
मेक इन इंडिया के तहत बने INVS Tarini नौका में सवार होकर इन छह महिला अफसरों ने इस साहसिक अभियान को पूरा किया था। इस अभियान पर हिमश्री फिल्म और टी-सीरिज ने मिलकर फिल्‍म बनाने की घोषणा की है। इस फिल्‍म से आरुषि निशंक बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं। हालांकि फिल्म के निर्देशक व बाकी कलाकारों के नामों की घोषणा होना बाकी है। फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट राइटिंग टीम की मेंटरिंग प्रसून जोशी ने की है।

कत्‍थक नृत्‍यांगना हैं आरुषि
फिल्‍म तारिणी से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहीं आरुषि निशंक कत्‍थक नृत्‍यांगना हैं। वे सामाजिक आंदोलनों से भी जुड़ी रही हैं। आरुषी निशंक स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk