-आज लहुराबीर से निकालेंगे नामांकन जुलूस, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा

-पार्टी के कई बड़े नेता व दिल्ली के MLA और मिनिस्टर भी रहेंगे शामिल

VARANASI: वाराणसी पार्लियामेंट इलेक्शन के लिए नॉमिनेशन का अंतिम दो दिन बचे हैं। इन दो दिनों में ख्फ् अप्रैल को आम आदमी पार्टी के कैंडीडेट अरविंद केजरीवाल नॉमिनेशन फाइल करेंगे। खास यह कि अरविंद ने पैदल जुलूस के रूप में नॉमिनेशन फाइल करने की रणनीति बनायी है। पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि नामांकन जुलूस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हो रहे हैं। नॉमिनेशन जुलूस लहुराबीर से शुरू होगा।

पांचों विस से शामिल होंगे लोग

संजय ने बताया कि नॉमिनेशन जुलूस में कैंट, दक्षिणी, रोहनिया, उत्तरी व सेवापुरी विधानसभा क्षेत्रों से अलग अलग जत्थों में लोग लहुरबीर पर जुटेंगे। सुबह करीब क्क् बजे अरविंद अपनी पैदल सेना के साथ नॉमिनेशन के लिए कूच करेंगे। किसी भी कार्यकर्ता को जुलूस में वाहन ले जाने की मनाही है। नॉमिनेशन में पार्टी के कई बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं। इनमें दिल्ली के एमएलए और मिनिस्टर शामिल रहेंगे।

प्रस्तावक होगा आम आदमी

आम आदमी पार्टी के प्रस्तावक कोई खास नहीं बल्कि आम आदमी होंगे। पार्टी रणनीति के तहत किसी भी बड़े नामचीन व्यक्ति की जगह शहर के सामान्य व्यक्तियों को अरविंद केजरीवाल के प्रस्तावक बनाएगी। पार्टी ने करीब दो दर्जन लोगों के नाम प्रस्तावक के रूप में निर्धारित किया है। सभी लोगों से उनके कागजात मांगे गये हैं। जिनके कागजात पूरी तरह कंप्लीट होंगे पार्टी उन्हें अपना प्रस्तावक बनाएगी।

सुरक्षा एडमिनिस्ट्रेशन की जिम्मेदारी

अरविंद केजरीवाल के लिए सुरक्षा का इंतजामात करना एडमिनिस्ट्रेशन के लिए चुनौती साबित होने वाली है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमलों के मद्देनजर नॉमिनेशन जुलूस में भी विरोधियों द्वारा हंगामा खड़ा किये जाने की आशंका जतायी है। संजय सिंह कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी पूरी तरह एडमिनिस्ट्रेशन की है। जुलूस में वह पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा हमारे वालेंटियर्स की भी व्यवस्था पर पूरी नजर रहेगी।