-मोदी शो के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने भी रोड शो के जरिये दिखायी ताकत

-लंका से लहुराबीर तक की दूरी तय करने में लगे पांच घंटे

VARANASI : भारतीय जनता पार्टी के पीएम कैंडीडेट नरेन्द्र मोदी के रोड शो का जवाब आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने भी शुक्रवार रोड शो से दिया। लंका से अपने नीयत समय से लगभग डेढ़ घंटा लेट ब्.फ्0 बजे शुरू हुए रोड शो में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत दिखाने का प्रयास किया। बीएचयू गेट के पास आम समर्थकों का हुजूम क्ख् बजे से जमने लगा था। सफेद टोपी लगाये कार्यकर्ता पूरे जोश में अपने पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहे थे। तीन बजते बजते अच्छी खासी संख्या में लोग बीएचयू गेट से आगे रविदास गेट तक फैले गये थे।

देशभक्ति गीत पैदा कर रहे थे जोश

एक खुली गाड़ी में अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के अन्य लीडर्स के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार करते चल रहे थे। आप समर्थकों की भारी भीड़ के चलते लंका क्रॉसिंग पर लंबा जाम भी लग गया। हर तरफ लोग ही लोग। अरविंद केजरीवाल का काफिला लंका, रविन्द्रपुरी से होता हुआ अस्सी, शिवाला, मदनपुरा गोदौलिया, नई सड़क होता हुआ लहुराबीर पहुंच कर समाप्त हुआ। रोड के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ अरविंद केजरीवाल को देखने के लिए जमी दिखी। रोड शो बज रहे देशभक्ति गीत कार्यकर्ताओं में जोश पैदा कर रहे थे। बीच बीच में अरविंद केजरीवाल का विरोधियों से भी सामना हुआ। लेकिन भारी सिक्योरिटी अरेंजमेंट्स के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

सात किमी की दूरी पांच घंटे का वक्त

अरविंद केजरीवाल के रोड शो में शामिल भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लंका से लहुराबीर तक की तकरीबन सात किमी की दूरी को उन्हें तय करने में पांच घंटे का समय लग गया। जगह जगह लोगों को रेला अरविंद के स्वागत में खड़ा रहा। घरों से फूल भी बरसाये जा रहे थे। अरविंद ने रात नौ बजे टाउनहाल में एक जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस सरकारों पर जमकर निशाना साधा। अरविंद ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया और कहा कि कांग्रेस और बीजेपी एक ही थैले के चट्टे बट्टे हैं।