- आर्य समाज महोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा

- आर्य समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में की शिरकत

ALLAHABAD: मानवता और शांति का संदेश देने वाले महर्षि दयानंद द्वारा स्थापित आर्य समाज के गौरवशाली इतिहास को बताने के लिए सैटरडे को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में आर्य समाज के लोगों ने शिरकत की। शोभायात्रा आर्य कन्या इंटर कालेज से शुरू होकर सिटी के कई एरिया में घूमते हुए चौक के आर्य समाज मंदिर पर समाप्त हुई। जिसके बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया और लोगों को महर्षि दयानंद के विचारों व उनके संदेशों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर आर्य कन्या इंटर कालेज के मैनेजर पंकज जयसवाल ने लोगों को आर्य समाज महोत्सव के बारे में जानकारी दी।

पुराने शहर में घूमी शोभायात्रा

आर्य समाज महोत्सव के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा की शुरुआत चीफ गेस्ट मोहन पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर की। शोभायात्रा में आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राएं व टीचर्स समेत अन्य लोग भी शामिल हुए। इस दौरान कालेज की छात्राओं ने बैंड की शानदार प्रस्तुति करके लोगों में जोश भर दिया। शोभायात्रा सिटी के कई पुराने मोहल्लों मुट्ठीगंज चौराहा, राम भवन चौराहा, सुलाकी चौराहा, लोकनाथ, बजाजा पट्टी होते हुए चौक स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंची। शोभायात्रा के समापन पर कई वक्ताओं ने आर्य समाज महोत्सव के बारे में अपने विचार रखे। रेनू चंद्रा ने बताया कि महर्षि दयानंद द्वारा स्थापित समाज के गौरवशाली इतिहास को बताना ही इस शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य है। शोभायात्रा में डॉ। बीपी सागर, डॉ। जेआर शर्मा, अजय मेहरोत्रा, राजेन्द्र कपूर, अक्षय कुमार गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।