कानपुर। 20 भाषाओं में 11,000 से ज्यादा गीत और साथ मे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नाम। उनसे ज्यादा सॉन्ग रिकॉर्डिंग किसी और सिंगर ने नहीं की है। 135 गीत प्रति साल के एवरेज से, अगर एक्टिव समय के हिसाब से आंकें तो ये संख्या और भी बड़ी हो जाएगी। ये उस इंसान के साथ ही हो सकता है जो जग से अनोखा है।

मस्ती भरे मन की भोली सी 'आशा' भोंसले,जिन्‍होंने गाने ही नहीं खाने से भी जीता सबका दिल

गाए हर किस्म के गीत
भजन से लेकर क्लासिकल, गजल से लेकर कैबरे तक, आशा भोंसले ने सब गाया। वो संगीत जिसे थोड़ा मादक सा समझ कर लता जी छोड़ देती थीं, वो आशा ताई ने गाए। उनके गाए कैबरे गीतों से वो बुलंदियों को छूने लगीं। हेलन का गीत होगा तो आशा की ही आवाज होगी ऐसा ऑलमोस्ट होता ही था। नौ दफा अब तक उन्होंने फिल्मफेयर की ट्रॉफी ग्रहण की है और कम से कम 2 दर्जन और गीतों के लिए उन्हें नॉमिनेट भी किया गया। हालांकि उन्हें उनका पहला नेशनल अवार्ड एक गजल के लिए दिया गया था।

मस्ती भरे मन की भोली सी 'आशा' भोंसले,जिन्‍होंने गाने ही नहीं खाने से भी जीता सबका दिल

सात समंदर पार खूब किया कॉलेबोरेट
हंसी मजाक में तो आशा ताई ने क्रिकेटर ब्रेट ली के साथ भी गाया है पर उन्होंने उसके अलावा कई और आर्टिस्ट के साथ खूब काम किया। Boy George, Michael Stipe, the Kronos Quartet, Nelly Furtado और Code Red के साथ आशा ताई ने खूब जैम किया है। Stephen Luscombe (of Blancmange) and Vince Clark ने वेस्ट इंडिया कंपनी नाम का एक ग्रुप बनाया था, इस ग्रुप में पंचम भी थे और आशा ताई भी।

मस्ती भरे मन की भोली सी 'आशा' भोंसले,जिन्‍होंने गाने ही नहीं खाने से भी जीता सबका दिल

खाना पकाना है हॉबी
पंचम दा के घर खूब महफिलों में फेमस था आशा ताई का बनाया हुआ खाना। आशा जी ने अपनी हॉबी को बिजनेस में बदल लिया, उनकी रेसिपी उनके रेस्टोरेंट में सर्व की जाती है और ये सिर्फ भारत में ही नहीं अब्रॉड भी खूब फेमस हैं।

राधिका आप्टे ही नहीं इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड से की शादी, अब प्रियंका चोपडा़ की बारी

मनोज बाजपेयी की जुबानी जानें 'गली गुलियां' की कहानी, इंटरव्यू में ही बता डाला सब कुछ

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk