1999
आशीष नेहरा ने मोहम्मद अजहरूद्दीन की कप्तानी में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने इंटरनेशनल वनडे करियर में कुल 120 मैच खेले और 157 विकेट लिये। नेहरा का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 18 साल, 8 महीने, 9 दिन तक चला। यानी उनका करियर कुल 6826 दिन का रहा।
कहानी नेहरा और उनके 8 कप्‍तानों की
2001
2001 में भारतीय टीम की कमान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के हाथों में रही है। इस दौरान नेहरा ने कुल 13 विकेट लिए। नेहरा को डेथ ओवर किंग कहा जाता है।  
कहानी नेहरा और उनके 8 कप्‍तानों की
2002
राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली की कप्तानी में नेहरा 2002 में भी वनडे मैच खेले। उन्होंने इन मैचों में कुल 11 विकेट झटके। नेहरा का स्वभाव शांत है इसलिये सभी कप्तानो से उनके संबंध अच्छे हैं।  
कहानी नेहरा और उनके 8 कप्‍तानों की
2003
2003 में सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ के बाद टीम में कप्तान के तौर पर वीरेन्द्र सहवाग की इंट्री हुई। नेहरा ने सहवाग की कप्तानी में भी कुछ मैच खेले। पूरे साल में नेहरा ने कुल 15 विकेट लिए।  
कहानी नेहरा और उनके 8 कप्‍तानों की
2004
2004 में भी नेहरा की गेंद ने बल्लेबाजों पर जमकर कहर बरपाया। इस दौरान वो सौरव गांगुली, वीरेन्द्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेले। 2004 में नेहरा ने कुल 15 विकेट झटके।  

2005
यह साल नेहरा के लिये सबसे अच्छा रहा। इस साल नेहरा ने 35 विकेट लिए। इस दौरान वो सौरव गांगुली, वीरेन्द्र सहवाग और राहुल द्रविड़ की कप्तानी में खेले।
कहानी नेहरा और उनके 8 कप्‍तानों की
2009
2009 में टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी बने। इस बीच नेहरा ने कुछ मैच वीरेन्द्र सहवाग की कप्तानी में भी खेले। नेहरा के लिये ये साल भी काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस दौरान कुल 28 विकेट झटके।
कहानी नेहरा और उनके 8 कप्‍तानों की
2010
आशीष नेहरा भारतीय टीम के उन खिलाडि़यों में से एक हैं जिनकी फिटनेस का कोई जबाव नहीं है। 2010 में नेहरा ने 24 विकेट लिए। इस दौरान नेहरा महेन्द्र सिंह धोनी और सहवाग की कप्तानी में खेले।
कहानी नेहरा और उनके 8 कप्‍तानों की
2011
महेन्द्र सिंह धोनी और वीरेन्द्र सहवाग की कप्तानी में खेलते हुए नेहरा ने साल 2011 में कुल दस विकेट लिये। इस दौरान नेहरा का अपने सभी कप्तानो से व्यवहार बहुत अच्छा रहा।
कहानी नेहरा और उनके 8 कप्‍तानों की
विराट कोहली
दिल्ली के कोटला स्टेडियम में बुधवार को होने वाला टी20 मैच आशीष नेहरा का आखिरी इंटरनेशनल मैच होगा। ये मैच वो विराट कोहली की कप्तानी में खेलेंगे। जब विराट कोहली कप्तान बने थे तब एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। फोटो में नेहरा विराट को एक ट्रॉफी देते हुए नजर आए थे। कोहली के साथ नेहरा की खूब बनती है। कोहली अपने सीनियर खिलाड़ी को नेहरीजी कह कर बुलाते हैं। नेहरा के युवराज सिंह के साथ भी बहुत अच्छे संबंध हैं।
कहानी नेहरा और उनके 8 कप्‍तानों की

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk