कानपुर। कहते हैं कामयाबी के साथ कई दूसरी बातें भी इंसान की जिंदगी का हिस्सा बनती हैं, फिर वे अच्छी हों या बुरी। Ashok Kumar death anniversary पर हम आपको बतायेंगे इस पहले बॉलीवुड सुपर स्टार की लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी ही अतरंगी बातें। यूं तो इस एक्टर का बॉलीवुड में आना ही एक एक्सीडेंट बताया जाता है। कहते हैं कि अशोक कुमार की डेब्यु फिल्म उन्हें फिल्म के हीरो के भाग जाने के कारण मिली और उसके बाद जो हुआ वो हिंदी सिनेमा के इतिहास में दर्ज हो चुका है।

पहली कमाई का आतंक
उस जमाने में एक्टर एक्ट्रेसेज को प्रोडेक्शन हाउस से सेलरी मिला करती थी और अशोक कुमार को पहली सेलरी मिली 150 रुपये जो उस दौर में बहुत ज्यादा थी। फिल्म फेयर को दिए उनके एक इंटरव्यू की मानें तो इतने पैसे देख कर दादा मुनी हैरान हो गए थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वे पैसे कहां रखें। तब उन्होंने अपने तकिए के कवर में तन्ख्वाह को छुपा कर रखा था।

ashok kumar death anniversary: जब इस एक्टर खुद माना पांच से छह महिलाओं से था रिश्ता

पत्नी को था भरोसा
ऐसी ही एक अन्य जानकारी देते हुए अशोक कुमार ने बताया कि शोहरत के परिणामों के चलते उनके नाम अपनी को स्टार्स के साथ जुड़ता रहता था। ऐसा ही एक नाम फेमस वेटेनर एक्ट्रेस नलनी जयवंत का, जिनके बारे में जबरदस्त अफवाह थी कि दोनों का अफेयर है। इस बारे में अशोक कुमार ने कहा कि पत्नी शोभा ने इन रयूमर पर कभी भरोसा नहीं किया, जिसकी वजह से कोई दिक्कत नहीं हुई।

कितने थे अफेयर
इसके बावजूद खुद अशोक कुमार ने कहा है कि उनकी लाइफ में भले ही नलनी जयवंत या उतनी महिलायें नहीं थी जिनके साथ उनका नाम जोड़ा गया पर ऐसा भी नहीं है कि कोई नहीं था। उनके अनुसार उनके 5 से 6 महिलाओं से रिश्ते रहे हैं। हांलाकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये रिश्ते शादी से पहले थे या बाद में।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk