कानपुर। एशियन गेम्स 2018 में भारतीय अपने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ कर रहे हैं। भारत के खाते में एक और पदक जुड़ गया है। दरअसल, राही जीवन सर्नोबत ने शूटिंग में गोल्ड पर निशाना साधा है। इसी तरह भारत के खाते में अब 11 मेडल जुड़ गए हैं। बता दें कि राही ने महिला के 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में जीत दर्ज की है। इस खेल में राही का स्कोर 34 रहा। इसी कैटगरी में थाईलैंड के नाफस्वान यांगपाईबून को सिल्वर और कोरिया के किम मिन्जुंग को कांस्य पदक मिला है। राही मूल रूप से कोल्हापुर की रहने वाली हैं, जानकारी के मुताबिक 2007 से इन्होंने अपने शूटिंग करियर की शुरुआत की थी।

 


अब तक इन्हें मिल चुका पदक

गोल्ड

रेसलिंग-
1. बजरंग पुनिया
           2. विनेश फोगाट (महिला)

शूटिंग-  3. सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल)
       4. राही जीवन सर्नोबत (25 मीटर पिस्टल महिला)   
 
सिल्वर

शूटिंग-   
  5. दीपक कुमार (10 मीटर एयर रायफल)
          6. लक्ष्य (ट्रैप मेन)
          7. संजीव राजपूत  (50 मीटर रायफल 3 पोजीशन्स पुरुष)
कांस्य

शूटिंग- 
   8. अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार (10 मीटर एयर रायफल की मिक्स्ड टीम)
         9. अभिषेक वर्मा (10 मीटर एयर पिस्टल)
         10. सेपकटाकरा की टीम     

रेसलिंग-  11. दिव्या काकरण (महिला 68 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल)

 

एशियन गेम्स में एयरफोर्स का जलवा, भारत को दिलाए दो पदक

CWG 2018 : भारत को 17वां गोल्ड मेडल दिलाने वाले बजरंग पुनिया का धोनी कनेक्शन