कानपुर। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 18वें एशियन गेम्स में भारत के हाथ में चार और मेडल आ गया है। रोशिबिना देवी नवरम ने वुशु के वीमेन सांडा- 60 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया है। इसके अलावा पुरुष सांडा- 60 किलोग्राम स्पर्धा में सूर्यभानु प्रताप सिंह, पुरुष सांडा- 65 किलोग्राम स्पर्धा में नरेंद्र ग्रेवाल और पुरुष सांडा- 56 किलोग्राम स्पर्धा में संदीप कुमार को भी कांस्य पदक मिला है। इसी तरह भारत के खाते में अब 15 पदक हो गए हैं। वुशु के इस विमेन कैटगरी में चीन की एक खिलाड़ी को गोल्ड मिला है। बता दें कि रोशिबिना मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली हैं और इनकी उम्र सिर्फ 17 साल है। इनके कोच का नाम क्या है, फिलहाल इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।

अब तक इन्हें मिल चुका पदक

गोल्ड

रेसलिंग- 1. बजरंग पुनिया

           2. विनेश फोगाट (महिला)

शूटिंग-  3. सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल)

       4. राही जीवन सर्नोबत (25 मीटर पिस्टल महिला)   

 

सिल्वर

शूटिंग-     5. दीपक कुमार (10 मीटर एयर रायफल)

          6. लक्ष्य (ट्रैप मेन)

          7. संजीव राजपूत  (50 मीटर रायफल 3 पोजीशन्स पुरुष)

कांस्य

शूटिंग-    8. अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार (10 मीटर एयर रायफल की मिक्स्ड टीम)

         9. अभिषेक वर्मा (10 मीटर एयर पिस्टल)

         10. सेपकटाकरा की टीम     

रेसलिंग-  11. दिव्या काकरण (महिला 68 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल)

वुशु-  12.  रोशिबिना देवी नवरम ( वीमेन सांडा-60 किलोग्राम)

     13. संदीप कुमार (पुरुष सांडा- 56 किलोग्राम)

     14.  नरेंद्र ग्रेवाल ( पुरुष सांडा- 65 किलोग्राम)

     15. सूर्यभानू प्रताप सिंह (पुरुष सांडा- 60 किलोग्राम)

एशियन गेम्स में एयरफोर्स का जलवा, भारत को दिलाए दो पदक

CWG 2018 : भारत को 17वां गोल्ड मेडल दिलाने वाले बजरंग पुनिया का धोनी कनेक्शन