कानपुर। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित 18वें एशियन गेम्स में भारत को एक और पदक मिल गया है। शार्दुल विहान ने शूटिंग के डबल ट्रैप मेन कैटगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। इसी तरह भारत के खाते में अब 17 पदक हो गए हैं। इस कैटगरी में साउथ कोरिया के खिलाड़ी ह्युन्वुद को गोल्ड, जबकि कतर के खिलाड़ी हमद अली अल-मारी कांस्य मिला है। बता दें कि शार्दुल सिर्फ 25 साल के हैं। इनके कोच अनवर सुलतान हैं। इन्हें वीडियो गेम्स खेलना और साइकिलिंग करना बहुत पसंद है।

अब तक इन्हें मिल चुका पदक

गोल्ड

रेसलिंग- 1. बजरंग पुनिया

           2. विनेश फोगाट (महिला)

शूटिंग-  3. सौरभ चौधरी (10 मीटर एयर पिस्टल)

       4. राही जीवन सर्नोबत (25 मीटर पिस्टल महिला)   

 

सिल्वर

शूटिंग-     5. दीपक कुमार (10 मीटर एयर रायफल)

          6. लक्ष्य (ट्रैप मेन)

          7. संजीव राजपूत  (50 मीटर रायफल 3 पोजीशन्स पुरुष)

          8. शार्दुल विहान  (डबल ट्रैप मेन)

कांस्य

शूटिंग-    9. अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार (10 मीटर एयर रायफल की मिक्स्ड टीम)

         10. अभिषेक वर्मा (10 मीटर एयर पिस्टल)

         11. सेपकटाकरा की टीम     

रेसलिंग-  12. दिव्या काकरण (महिला 68 किलोग्राम भारवर्ग फ्रीस्टाइल)

वुशु-  13.  रोशिबिना देवी नवरम ( वीमेन सांडा-60 किलोग्राम)

     14. संदीप कुमार (पुरुष सांडा- 56 किलोग्राम)

     15.  नरेंद्र ग्रेवाल ( पुरुष सांडा- 65 किलोग्राम)

     16. सूर्यभानू प्रताप सिंह (पुरुष सांडा- 60 किलोग्राम)

टेनिस- 17. अंकिता रविन्द्रकृष्ण रैना (टेनिस वीमेन सिंगल)