अंक ज्योतिष के अनुसार, 1 जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2019 तक की अंक फल यात्रा का कुल मूलांक क्रमशः 5 एवं 1 होता है। पांच का अंक बुध ग्रह का सूचक है एवं एक का अंक सूर्य से प्रभावित होता है, जो सभी अंकों का आधार माना गया है। अंक फल के अनुसार, आगामी नव वर्ष भारतवर्ष को विश्व का प्रतिनिधि राष्ट्र बनाएगा।

दुनिया में भारत का बढ़ेगा मान

लग्न ग्रह ज्योतिष के अनुसार, 31 दिसंबर 2018 रात्रि 12 बजे के बाद 1 जनवरी 2019 का पदार्पण कन्या लग्न एवं तुला राशि में हो रहा है। मंगल की दशा में केतु का अंतर अप्रैल तक रहेगा तत्पश्चात शुक्र का अंतर प्रारम्भ होगा, जो शासन-व्यवस्था के लिए एक अच्छा संकेत होगा। बुध अंक पांच एवं वर्ष लग्न दोनों का स्वामी है तथा बृहस्पति के साथ तृतीय भाव में रहते हुए भारतवर्ष को प्रतिष्ठा की दृष्टि से उच्च स्थान पर ले जा रहा है।

आतंकवाद बना रहेगा चिंता का विषय

राशि शुक्र द्वितीय भाव में चन्द्रमा के साथ है, जिससे देश की प्राकृतिक सम्पदा में वृद्धि अपेक्षा से अधिक होगी। भारत की विदेश नीति सर्वथा सफल रहेगी, किंतु मंगल दशा के कारण आतंकवाद के प्रश्न पर पड़ोसी के साथ कुछ पश्चिमी देशों से मतभेद भी होगा। यानी इस वर्ष भी पड़ोसी देश पाकिस्तान से आतंकवाद के मसले पर टेंशन रहेगा। 

रुपए की मज़बूती से पड़ोसी देशों पर पड़ेगा प्रभाव

astrological predictions for india 2019: भारत के लिए ऐसा रहेगा नया साल  

उत्तम वर्षा से ख़रीफ़ की फ़सल अच्छी होगी; किंतु मंगल के कारण भूकंप आदि के तीव्र झटके भी देश को सहने पड़ेंगे। आर्थिक दृष्टि से विश्व बाज़ार में रुपए की स्थिति काफ़ी मज़बूत होगी, भारत का व्यापारिक दृष्टि से वर्चस्व बढ़ेगा। शक्तिशाली विकसित राष्ट्र भारत की तरफ़ मैत्री का मज़बूत प्रस्ताव भी रखेंगे। देश की आंतरिक अर्थव्यवस्था काफ़ी मज़बूत होगी, जिसका प्रभाव चीन, पाक जैसे पड़ोसी देशों पर भी पड़ेगा।

आर्थिक क्षेत्र में पर्यटन एवं यातायात के नवीनतम साधन उपलब्ध होंगे। साथ ही, चन्द्रमा-शुक्र की युति के कारण जल-मार्ग से यातायात को अधिक महत्व मिलेगा। विदेशी मुद्रा भंडारण के साथ देश में प्राकृतिक सम्पदा में भी अच्छी वृद्धि होगी। बाज़ार एवं शेयर मार्केट सर्वथा नियंत्रित रहेगा। भारत आर्थिक रूप से मज़बूत होकर समृद्ध देशों की श्रेणी में खड़ा होगा।

भ्रष्टाचार मिटाने के लिए होंगे कड़े फैसले 

आगामी वर्ष में शासन-प्रबंध की दृष्टि से कोई महत्वपूर्ण कड़े एवं बड़े निर्णय लिए जाएंगे, जिसका सीधा लक्ष्य आर्थिक भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करना होगा। मंगल-शनि के कारण रसोई-गैस, पेट्रोल की स्थिति अस्त—व्यस्त रहेगी।

2019 तय करेगा सुरक्षा परिषद में भारत का स्थान

astrological predictions for india 2019: भारत के लिए ऐसा रहेगा नया साल

कुल मिलाकर मूलांक पांच एवं एक के फलानुसार, आगामी वर्ष में भारत की आर्थिक, वैधानिक एवं सर्जनात्मक प्रगति तीव्र गति से होगी। पांच अंक से प्रारंभ होकर एक अंक पर समाप्त होने वाला आगामी वर्ष नि:संदेह आर्थिक, सांस्कृतिक एवं सैद्धांतिक स्तर पर विश्वपटल पर भारत महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगा। सुरक्षा परिषद में भारत का स्थान-2019 ही निश्चित करेगा।

कोर्ट के अहम फैसलों पर बढ़ सकता है जनाक्रोश                            

न्यायालय के द्वारा अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। सूर्य-शनि के कारण उन निर्णयों से संभवत: देश के अनेक राज्यों में जनाक्रोश भी बढ़ने की स्थिति उत्पन्न होगी, किंतु अंक एक के अधिपति सूर्य के कारण शासन-प्रबंध उसे शीघ्र शांत भी कर देगा।

क्रिकेट विश्व-कप जीत सकती है टीम इंडिया

वर्ष के मध्य में राष्ट्रीय उपलब्धियां तीव्र गति से होंगे, जिसके अंतर्गत खेल, साहित्य एवं सांस्कृतिक-विकास होगा। उक्त अंकों के फलानुसार, भारत क्रिकेट का विश्वकप प्राप्त कर सकता है। साथ ही, अंक पांच-एक की युति होने पर वर्ष के अंतिम महीनों में देश को किसी बहुत बड़ी क्षति का सामना भी करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर 2019 भारतवर्ष के लिए मंगलमय रहेगा।

— ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट

वार्षिक अंकफल 2019: नए साल में कैसी रहेगी आपकी किस्मत, जानें पैसा, प्यार, नौकरी, व्यवसाय और तरक्की के बारे में

वार्षिक अंकफल 2019: अंक 1 वालों का इस समय से होगा भाग्योदय, कोई लंबित योजना लेगी मूर्त रूप


Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk