गुरुवार ब्रह्मा, बृहस्पति और विष्णु पूजा का दिन है। आज के दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। पीले वस्त्र पहनने से शुभता का आगमन होता है, सुबह उठकर नहा धोकर पूजा पाठ करने से व्यक्ति को लाभ होता है। परिवार से जुड़ी सभी समस्याओं का अंत होता है साथ ही लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी बता रहे हैं उपाय, जिन्हें अपनाकर प्रभु की विशेष कृपा पा सकते हैं।

गुरुवार को करें यह विशेष उपाय, होगा धन लाभ

यदि आपकी तनख्वाह किसी महीने में गुरुवार को आए या फिर आपको इस दिन अधिक धन का लाभ हो तो धनराशि में से 15, 30, 45 या 60 के अनुपात में मिले हुए धन एक लिफाफा बनाकर मंदिर में रख दें। भगवान से प्रार्थना करें कि आप पर धन की वर्षा यूं ही होती रहे और आपके कष्ट दूर होते रहेंगे। एक दिन बाद इन लिफाफों से पैसे निकालकर इसका 10 फीसदी दान करें और बाकी खर्च कर लें।

गुरुवार को क्या खरीदें?

भगवान बृहस्पति का दिन है गुरुवार, ये दिन व्यक्ति के जीवन में शुभता लाता है। गुरुवार के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा जा सकता है, प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में फायदा होता है। इस दिन पूजा–पाठ से जुड़ा सामान नहीं खरीदना चाहिए। आंखों से जुड़ी कोई भी वस्तु, कोई शार्प ऑब्जेक्ट जैसे चाकू, कैंची, बर्तन आदि नहीं खरीदना चाहिए।

गुरुवार को नहीं करने चाहिए ये काम

शास्त्रानुसार गुरु ग्रह किसी भी महिला की कुंडली में पति और संतान का कारक माना जाता है। अर्थात बृहस्पति ग्रह महिलाओं के जीवन में पति और संतान दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। जो महिलाएं इस दिन बाल धोती हैं या फिर हेयर कट करवाती हैं उनका बृहस्पति कमजोर होता है, पति और संतान की उन्नति में बाधा आती है। महिलाओं को इस दिन अपने बाल ना तो धोने चाहिए और ना ही काटने चाहिए।

गुरुवार को करें ये 7 उपाय,बढ़ेगा वेतन और धन की नहीं होगी कमी

कपड़े धोने की मनाही

गुरुवार को महिलाएं कपड़े धोने से बचें। ये दिन बृहस्पति ग्रह का परिचायक है। इस दिन कपड़े धोने से आर्थिक नुकसान होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन घर की स्त्री साबुन से वस्त्रों का मैल धोती है तो इसके साथ घर की समृद्धि भी पानी के साथ धुल जाती है। इस दिन कपड़े धुलने से बचे, कपड़ों को पानी में खंगाल सकती हैं नहीं तो अगले दिन धो लें। ये कुछ जरूरी बाते हैं जिनका ध्यान आपको गुरुवार के दिन रखना चाहिए ।

गुरुवार को लक्ष्मी पूजा का विशेष प्रावधान

गुरुवार को लक्ष्मी पूजा का विशेष प्रावधान है। नारायण और उनकी पत्नी लक्ष्मी आपके घर में सदैव विराजमान हों, सुख समृद्धि की घर में वर्षा होती रहे इसके लिए जरूरी है इस दिन सुबह सवेरे उठकर लक्ष्मी जी की पूजा करें। उन्हें लाल पुष्प अर्पित करें। लक्ष्मी और नारायण की साथ में पूजा करने से दांपत्य जीवन में सुख बना रहता है। घर में धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है।

हल्दी स्नान का बड़ा लाभ

बृहस्पति ग्रह का संबंध पीले रंग से माना जाता है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने से शुभता आती है। हल्दी का उपाय इस दिन जरूर करना चाहिए ये बड़ा ही आसान है। अपने स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें और बृहस्पति को याद करते हुए नहा लें। स्नान के बाद हल्दी या केसर का तिलक लगाएं। आपका दिन मंगलमयी होगा साथ ही समस्याएं भी पास नहीं फटकेंगी।

गुरुवार को करें ये 7 उपाय,बढ़ेगा वेतन और धन की नहीं होगी कमी

गुरुवार को लेन-देन से बचें

गुरुवार के दिन लेन-देन करने की मनाही होती है। इस दिन ना तो किसी को पैसे देने चाहिए और ना ही किसी से पैसे लेने चाहिए। ऐसा करने से कर्ज चढ़ने की संभावना रहती है। अगर बहुत जरूरी हो तो दोपहर के बाद या संध्या के समय पैसों का लेन-देन कर सकते हैं, वैसे कोशिश करें इस दिन इससे बचे रहें।

अगर गुरुवार को करेंगे ये 4 काम तो जल्द बनेगा विवाह का योग

नमक के चमत्कारी उपाय: कई समस्याएं हो जाएंगी छू-मंतर, घर में होगी खुशहाली