नई दिल्ली (एएनआई)। Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शनिवार को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आदरणीय अटल जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित हैं। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनकी विकास पहल ने लाखों भारतीयों को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।


मदन मोहन मालवीय को भी श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी और शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने ट्वीट किया, महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और समाज सुधारक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।
'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाता पूर्व पीएम का जन्म दिन
अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाया जाता है। 1998-2004 तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार का नेतृत्व करने वाले वाजपेयी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले नेता थे, जो देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने तीन बार 1996 में संक्षेप में, और फिर 1998 और 2004 के बीच दो कार्यकालों के लिए प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया।
2015 में भारत रत्न से सम्मानित हुए को वाजपेयी जी
देश के प्रमुख नेताओं में से एक और भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक, वाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद 16 अगस्त, 2018 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे। दिवंगत नेता को 2015 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्हें 1994 में सर्वश्रेष्ठ सांसद के लिए पं गोविंद बल्लभ पंत पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

National News inextlive from India News Desk