-दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के सर्वे में सामने आई प्रमुख वजह

-टेंपो की अराजकता और जानवरों से झेल रही शहर की पब्लिक

GORAKHPUR:

शहर के चौराहों पर टेंपो वालों की अराजकता और पशुओं की मौजूदगी से व्यवस्था नहीं सुधर पा रही है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के सर्वे में खराब ट्रैफिक के कारण क्या है। इस सवाल का जवाब देते हुए विभिन्न पार्टिसिपेंट ने टेंपों की अराजकता को ज्यादा जिम्मेदार माना है। जबकि, पशुओं की मौजूदगी से पब्लिक परेशान है। महिला हो या पुरुष, नौकरीपेशा से लेकर हर उम्र के लोग टेंपो की अराजकता और जानवरों से परेशान हैं। स्टूडेंट्स ने टेंपो की अराजकता और खराब सड़क को जिम्मेदार ठहराया। ब्7 फीसदी महिलाओं ने टेंपो की अराजकता को खराब ट्रैफिक की वजह बताया है। फ्क् फीसदी बिजनेसमैन इनक्रोचमेंट को खराब ट्रैफिक की वजह मानते हैं। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि चौराहों पर टेंपो खड़े करने के संबंध में गाइडलाइंस जारी की गई हैं। अभियान चलाकर टेंपो वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चौराहों पर खड़े टेंपो ड्राइवर पैंसेजर्स को अपने वाहन में बैठाने के लिए मारामारी करते हैं। वह सड़क पर जहां तहां वाहनों को रोक देते हैं। इससे भी पीछे चल रहे लोगों को प्रॉब्लम होती है। टेंपो वालों की अराजकता से महिला सवारियों को ज्यादा दिक्कत होती है।

कंचन, हाउसवाइफ

शहर के प्रमुख चौराहों पर टेंपो वालों की भीड़ से पब्लिक हलकान होती है। हर जगह टेंपो वाले सवारी भरने के चक्कर में अराजकता फैलाते हैं। उनकी मनमानी को चुपचाप पुलिस देखती रहती है। इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

डीके चौधरी, प्रोफेशनल

चौराहों पर टेंपो खड़े करने के संबंध में गाइड लाइंस जारी की गई है। चौराहे से भ्0 मीटर की दूरी पर टेंपो खड़े करने की बात पर एसोसिएशन के लोगों ने सहमति जताई थी। चौराहों पर ट्रैफिक ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी वाहन को सवारी भरने के लिए चौराहे पर खड़ा होने से रोकें। यदि किसी वाहन की वजह से जाम लगता है तो उसका चालान काटा जाता है।

आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी ट्रैफिक