रैली में करीब 100 पुलिसकर्मी के साथ सिविल डिफेंस के लोगों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।

एएसपी अमित कुमार आंनद ने कहा कि यातायात नियमों की पालन के बिना सुरक्षित यात्रा संभव नहीं है।

PRAYAGRAJ। यातायात पुलिस व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पुलिस लाइन्स से सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गयी। रैली में करीब 100 पुलिसकर्मी के साथ सिविल डिफेंस के लोगों ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। रैली पुलिस लाइन्स से शुरू होकर म्योहाल , सिविल लाइंस, हाट स्टफ से होते हुए सुभाष चौराहे पर पहुंच कर संपन्न हुयी। रैली को एसपी टै्रफिक कुलदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एएसपी अमित कुमार आंनद ने कहा कि यातायात नियमों की पालन के बिना सुरक्षित यात्रा संभव नहीं है। उक्त कार्यक्रम के दौरान लोगों को हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाने तथा सीट बेल्ट पहन कर चार पहिया वाहन चलाने के लिए जागरुक किया गया।