नई दिल्ली (एएनआई)। Lockdown: देश भर में टोटल बंदी के चलते कई कम आय वाले समूहों के लोगों के लिए काफी कठिन स्थितियां बन गई हैं। ऐसे में बाला फेम एक्टर आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने दिल्ली की एक एनजीओ गुलमेहर के साथ मिल कर कचरा बीनने वाली औरतों के सपोर्ट में काम करने का फैसला किया है। ये ऑग्रेनाइजेशन उन महिलाओं के लिए काम करता है जो कभी कूड़ा उठाती थीं। गुलमेहर संगठन से जुड़ने के बाद ये महिलाएं अपने हाथ से दिये और मोमबत्तियां बनाती हैं। आयुष्मान और ताहिरा काफी समय से इस संस्था से जुड़े हैं।

कमजोर वर्ग को मदद की जरूरत

आयुषमान का कहना है कि कोरोनावायरस के फैलने से सभी लोग परेशान हैं, पर इससे सबसे ज्यादा इफेक्ट कमजोर और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर पड़ा है। ऐसे में हम जैसे लोगें का फर्ज है कि जैसे औऱ जितनी हो सके इनकी हेल्प करें और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने की व्यवस्था करें। आयुष्मान के अनुसार उनकी वाइफ औऱ वो इसी के चलते कचरा बीनने वाली महिलाओं को सपोर्ट कर रहे हैं। ताहिरा भी काफी समय से उनके लिए काम कर रही हैं।

इनकी वजह से ही साइन की आर्टिकल 15

आयुष्मान ने खुलासा किया कि इन महिलाओं के बारे में जानने और इनसे बात करने के बाद ही उन्होंने फिल्म आर्टिकल 15 साइन की थी। ये फिल्म जाति और धर्म से हट कर सारे देश के लोगों को एक बराबर मानने के बारे में संविधान की धारा के बारे में बात करती है। वहीं ताहिरा का कहना है कि इस समय भारत के लोगों ने जो भावना दिखाई है इससे एक राष्ट्र के रूप में हमारी पहचान मजबूत होगी। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोनोवायरस के मामलों में एक्टिव केसेज की कुल संख्या 1,466 हो गई है। 38 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकि 132 लोग ठीक हो गए हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk