सीतापुर (आईएएनएस)। रामपुर जिले के समाजवादी पार्टी के विधायक और सांसद आजम खान की पत्नी तन्जीन फातमा को रविवार को सीतापुर जेल के बाथरूम में गिरने के बाद कंधे में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया।

जेल अधिकारियों ने की पुष्टि

इस खबर की पुष्टी करते हुए जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि तन्जीन फातिमा बाथरूम में अपना संतुलन के चलते गिर पड़ी थीं। उनके दर्द की शिकायत करने के बाद एक्स-रे के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। एक्सरे में सामने आया कि उनको कंधे में हेयर लाइन फ्रेक्चर है। इसके बाद उनके प्लास्टर लगाया गया है। इस समय वे जेल में है जहां स्टाफ उनकी अच्छी देखभाल कर रहा है।

रमजान में मांगी थी रिहाई की इजाजत

अब्दुल्ला आजम के जन्म दस्तावेजों में धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में तन्जीन फातिमा उनके पति आजम खान और बेटे अब्दुल्ला इस साल 28 फरवरी से जेल में बंद हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रमजान के दौरान परिवार को जेल से रिहा करने का आग्रह किया था, लेकिन सरकार ने इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया।

इस मामले में पहले भी हुए कुर्की के आदेश

अब्दुल्ला के साथ उनके पिता आजम खान और मां तन्जीन फातिमा को भी मुकदमे में नामजद किया था। इन पर आरोप था कि दोनों ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए झूठे शपथ पत्र दाखिल किए थे। कोर्ट इस मामले में पहले भी आजम खान के खिलाफ कुर्की के नोटिस जारी कर चुकी है।

National News inextlive from India News Desk