-सफाई के दौरान स्टोर रूम में मिला अजगर, मचा हड़कंप

-अजगर कहां गया किसी को नहीं पता, कर्मचारी डरकर भागे

बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ट्यूजडे को नगर निगम साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान स्टोर रूम में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन कर्मचारी इधर-इधर भागने लगे। फिर एक कर्मचारी सपेरे को अजगर पकड़ने के लिए लाया लेकिन उसने भी पकड़ने से इंकार कर दिया। वहीं सूचना के बाद भी वन विभाग से काई भी अजगर पकड़ने के लिए नहीं आया। जिसके बाद अजगर कहां गया किसो को नहीं पता।

क्लर्क ने देखा पहले

नगर निगम के हेल्थ डिपार्टमेंट के स्टोर रूम में क्लर्क झंडू राम सफाई आदि में मदद कर रहे थे तभी अचानक अजगर निकल आया। वह शोर मचाते हुए बाहर की ओर दौड़े और बाकी लोगों को इसकी जानकारी दी। जिससे वहां काफी भीड़ लग गई।

डीएफओ को दी थी सूचना

अजगर देखने के बाद निगम के कर्मचारियों ने फोटो भी खींचनी शुरू कर दी। इनमें से किसे ने तस्वीर नगर निगम के वाट्सएप ग्रुप में डाल दिया। जिसे देखकर नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन नेअजगर होने की पुष्टि करते हुए डीएफओ को सूचित करने को कहा, लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग के लोग नहीं पहुंचे।

सफाई के दौरान अजगर निकला था। वन विभाग के लोगों को सूचना दी गई थी। दोपहर बाद क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है।

-ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त