युवक ने बनाई खून से पेंटिंग

नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने हुए ढाई साल से ज्यादा हो गया है। इस दौरान मोदी ने काफी कुछ काम किया। जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। मोदी की तारीफ करने वाले सिर्फ उनके समर्थक ही नहीं, आम जनता भी उनके साथ खड़ी है। मोदी एक प्रिय नेता बनकर उभरे है, जिस तरह फैंस अपने चहेते सुपरस्टार के लिए खून से खत लिखते हैं या टैटू बनाते हैं। यही आलम अब मोदी को लेकर है। एक 25 साल का लड़का है जिसने अपने खून से ही मोदी की पेंटिंग बना डाली है।

इस लड़के ने अपने खून से बनाई है नरेंद्र मोदी की पेंटिंग

सिरिंज से निकलवाया खून

मामला बागपत का है जहां नितिन त्यागी नामक एक युवक इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। नितिन ने अपने खून से पेंटिंग बनाई है। पेंटिंग के शौकीन नितिन त्यागी ने इस पेंटिंग को बनानें से पहले सिरिंज से अपने शरीर का खून निकलवाया और फिर उससे पेंटिंग में रंग भरे।

यह भी पढ़ें : लड़की से लड़का बना और अब हो गया प्रेग्नेंट

बचपन से था शौक

वैसे तो नितिन को बचपन से पेंटिंग बनाने का शौक है। बचपन में नितिन पेन्सिल का महात्मा गांधी और नेहरु समेत बॉलीवुड के बिग बी तक की पेंटिंग बना चुके हैं। लेकिन अपने जीवन में उन्होंने पहली बार उन्होंने खून से पीएम मोदी की तस्वीर बनाई है। इस पेंटिंग को नितिन खुद पीएम मोदी को देना चाहते हैं। अब इसे पागलपन कहें या मोदी के प्रति दीवानगी..नितिन की यह हरकत उसके लिए जानलेवा भी हो सकती थी।

यह भी पढ़ें : माथे पर 'तिल' नहीं 'दिल' लेकर पैदा हुआ है यह बच्चा

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk