बहराइच (पीटीआई)। भाजपा की एक विधायक ने बहराइच में उन सभी लोगों को मुफ्त फेस मास्क प्रदान करने के लिए एक अभियान शुरू किया जो अपने मोबाइल फोन से चीनी ऐप को मोबाइल से हटाते हैं। बहराइच से बीजेपी विधायक और पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल की यह अनोखी पहल चर्चा में बनी है। वहीं इस संबंध में बीजेपी विधायक का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा देश में 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के बाद, मैंने चीनी ऐप हटाने के लिए मुफ्त फेस मास्क प्रदान करने का अभियान शुरू किया है। पार्टी के महिला मोर्चा के सहयोग से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें पार्टी के सदस्य घर-घर जाकर लोगाें को इन प्रतिबंधित 59 चीनी ऐप को डिलीट करने की सलाह देते और उन्हें पूरी बात समझाते हैं। खास बात तो यह है कि लोग इन ऐप को तुरंत हटाने को तैयार हो जाते हैं। इसके बाद उन्हें ये मास्क दिया जाता है।
59 ऐप पर प्रतिबंध लगा गया
विधायक ने कहा कि ये मास्क इस समय काेरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मजबूत हथियार है। मास्क को पहनने से कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सकता है। विधायक अनुपमा जायसवाल बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री थी, लेकिन पिछले साल उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें हटा दिया गया था।बता दें कि भारत ने 29 जून को चीनी लिंक के साथ 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया था, जिसमें बेहद लोकप्रिय टिकटोक और यूसी ब्राउजर जैसे ऐप शामिल हैं। सरकार द्वारा ये कहा गया है कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

National News inextlive from India News Desk