कानपुर। फिल्म बाहुबली के बाद से Anushka Shetty और प्रभाष के रिलेशनश की चर्चा बी टाउन में अकसर ही रहती है। दोनों अकसर साथ में स्पाॅट भी होते रहते हैं। हालांकि इन सबके बावजूद एक नई खबर सामने आई है जिसमें अनुष्का शेट्टी की शादी को लेकर बात की गई है। कुछ दिनों से बाॅलीवुड में ये खबर चल रही है कि अनुष्का शेट्टी किसी क्रिकेटर से शादी करने वाली थीं। अब एक नई बात बताई जा रही है कि वो किसी निर्देशक के बेटे से ब्याह रचाएंगी। इंटरनैशनल बिजनेस टाइम्स की एक रिपोर्ट्स की मानें तो वो किसी बड़े डायरेक्टर के बेटे हैं पर उनका नाम अभी रिवील नहीं हुआ है।

अनुष्का का नाम कई बार लिंकअप हुआ

अनुष्का शेट्टी ने जबसे एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। तबसे उनका नाम बहुत से एक्टर्स के साथ जोड़ा गया है। अनुष्का का नाम साउथ के सुपर स्टार और शादीशुदा हीरो नागार्जुन के साथ जोड़ा गया। इन र्यूमर्स के बाद अनुष्का का नाम उन्हीं के बेटे नागा चैतन्य के साथ जोड़ा गया। इस तरह की खबरें उन्हें लेकर अकसर ही सुर्खियों में रही हैं। इसके बाद उनका नाम एक्टर गोपी चंद और फिर उनके बाहुबली कोस्टार प्रभाष के साथ लिया जाने लगा। हालांकि कुछ समय बाद खबर आई थी कि अनुष्का किसी क्रिकेटर के साथ शादी करेंगी पर अब उनके किसी डायरेक्टर के साथ रिलेशन में होने और वेडिंग करने की खबरें ट्रेंड कर रही हैं।

अनुष्का शेट्टी का वर्क फ्रंट

अनुष्का की पर्सनल लाइफ से हट कर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का को बाहुबली मूवी ने सुपर स्टार बना दिया। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने लंबा ब्रेक लिया और फिर एक्टिंग की ओर रुख किया। इसके बाद एक्ट्रेस बागमती नाम की एक साउथ फिल्म में नजर आईं। आखिरी बार वो चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन स्टारर मेगा बजट फिल्म सेरा नरसिम्हा रेड्डी में दिखीं थीं। हालांकि उनकी अगली फिल्म के बारे में उन्होंने अब तक कोई घोषणा नहीं की है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk