खैरनगर में एसबीआई बैंक के सुरक्षा कर्मी से चली गोली

- गोली चलने से क्षेत्र में मच गया हड़कंप

- नहीं हुआ कोई हादसा, बैंक से कर्मचारी और अधिकारी आ गए बाहर

- देहली गेट पुलिस ने ली मामले की जानकारी

<खैरनगर में एसबीआई बैंक के सुरक्षा कर्मी से चली गोली

- गोली चलने से क्षेत्र में मच गया हड़कंप

- नहीं हुआ कोई हादसा, बैंक से कर्मचारी और अधिकारी आ गए बाहर

- देहली गेट पुलिस ने ली मामले की जानकारी

Meerut: meerut@inext.co.in

Meerut: भारतीय स्टेट बैंक की खैरनगर शाखा में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक बाहर खड़े सुरक्षा कर्मी की बंदूक से गोली चल गई। बैंक कर्मचारी और अधिकारी दहशत में आ गए। बैंक में काम के लिए आए लोग भी डर गए। हालांकि घटना से कोई घायल नहीं हुआ। कर्मी से गलती गोली चलना बताया जा रहा है।

क्या है मामला

खैरनगर ब्रांच में दो सुरक्षाकर्मी शिवकुमार और सुनील तैनात है। शिवकुमार ने दोपहर करीब बारह बजे अपनी बंदूक की नाल साफ की थी, जिसके बाद उसने अन्दर गोली डाल दी थी। शिवकुमार ने बताया कि वह भूल गया था कि उसने गोली डाल दी और बटन दबा दिया। सूचना पर देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं कंट्रोल रुम से फ्लैश हुई सूचना से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया कि आखिर बैंक में गोली क्यों चल गई। बाद मे सब नार्मल हो गया।