कानपुर (इंटरनेट डेस्‍क)। Bank Holidays in December 2023: दिसम्‍बर का महीना शुरु हो चुका है। इस महीने में क्रिसमस समेत कई फेस्टिवल सेलीब्रेट किए जाएंगे। ऐसे में हम सभी के लिए यह जानना जरूरी है कि इस महीने में 4 संडेज और 2 सैटरडे के अलावा बैंकों में किस किस दिन छुट्टी रहेगी। तो चलिए बता देते हैं कि इस महीने में रविवार के 4 और सैटरडे के 2 अवकाश के अलावा करीब 12 बैंक हॉलीडेज हैं, लेकिन परेशान न हों, इनमें से सभी अवकाश देश के सभी राज्‍यों पर समान रूप से लागू नहीं होते। राज्‍यवार इन छुट्टियों में बदलाव होता रहता है। RBI के अनुसार देश के विभिन्‍न बैंक रीजंस के खास त्‍योहारों के मुताबिक वहां की बैंक ब्रांचेस में हॉलीडेज कम ज्‍यादा हो सकते है। Negotiable Instruments Act के अंतर्गत सितम्‍बर में 8 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बता दें सितम्‍बर मंथ के दौरान यूपी, बिहार, एमपी, दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारतीय राज्‍यो में वीकेंड हॉलीडे के अलावा अधिकांश छुट्यिां लागू नहीं होंगी। तो फटाफट देखिए सितम्‍बर में बैंक हॉलीडेज की पूरी लिस्‍ट...

दिसम्‍बर महीने में आपके राज्‍य में किस-किस दिन बैंक में होगा हॉलीडे, यहां पढ़ें पूरी लिस्‍ट:

1 दिसम्‍बर शुक्रवार: स्‍टेट इनॉगरेशन डे (अरुणांचल प्रदेश और नागालैंड में लागू)
3 दिसम्‍बर रविवार: संडे हॉलीडे (सभी राज्‍यों में लागू)
4 दिसम्‍बर सोमवार: संत फ्रांसिस जेवियर फेस्टिवल (गोवा में लागू)
9 दिसम्‍बर शनिवार: सेकेंड सैटरडे का अवकाश (सभी जगह लागू)
10 दिसम्‍बर रविवार: संडे हॉलीडे (सभी जगह लागू)
12 दिसम्‍बर मंगलवार: Pa-Togan Nengminja Sangma (सिर्फ मेघालय में)
13 दिसम्‍बर बुधवार: Lasoong/Namsoong (सिर्फ सिक्किम में लागू)
14 दिसम्‍बर गुरुवार: Lasoong/Namsoong (सिर्फ सिक्किम में लागू)
17 दिसम्‍बर रविवार: संडे हॉलीडे (सभी राज्‍यों में लागू)
18 दिसम्‍बर सोमवार: U SoSo Tham की पुन्‍यतिथि (सिर्फ मेघालय में)
19 दिसम्‍बर मंगलवार: गोवा लिब्रेशन डे (गोवा में लागू)
23 दिसम्‍बर शनिवार: फोर्थ सैटरडे का अवकाश (सभी जगह लागू)
24 दिसम्‍बर रविवार: संडे हॉलीडे (सभी राज्‍यों में लागू)
25 दिसम्‍बर सोमवार: क्रिसमस हॉलीडे (सभी राज्‍यों में लागू)
26 दिसम्‍बर मंगलवार: क्रिसमस हॉलीडे (मिजोरम, नागालैंड, मेघालय में लागू)
27 दिसम्‍बर बुधवार: क्रिसमस (नागालैंड में लागू)
30 दिसम्‍बर शनिवार: U Kiang Nangbah (मेघालय)
31 दिसम्‍बर रविवार: संडे हॉलीडे (सभी जगह लागू)

डेटा सोर्स: RBI

National News inextlive from India News Desk