इंटरनेट डेस्‍क (कानपुर)Bank Holidays in November 2021 : नवंबर महीने में दिवाली 2021 और छठ पूजा के अलावा धनतेरस, गुरुनानक जयंती समेत तमाम त्‍योहारों मनाए जाएंगे। ऐसे में पूरे महीने बैंक हॉलीडे की भरमार रहने वाली है। बता दें कि पूरे महीने (Bank Holidays November) 17 दिन बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि देश के सभी राज्‍यो में यह बैंक हॉलीडे एक समान नहीं होते हैं। RBI के अनुसार देश के विभिन्‍न बैंक रीजंस के खास त्‍योहारों के मुताबिक वहां की बैंक ब्रांचेस में हॉलीडेज कम ज्‍यादा हो सकते है। Negotiable Instruments Act के अंतर्गत नवंबर में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे, लेकिन इनके अलावा भी तमाम दिनों में बैंक ग्राहकों के लिए बंद रहेंगे। तो फटाफट देखिए नवंबर में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट...

1 नवंबर, सोमवार : Kannada Rajyostsava (कन्नड़ राज्योत्सव)/Kut - बेंगलुरु और इंफाल रीजन में बैंक रहेंगे बंद
3 नवंबर, बुद्धवार: नरक चतुर्दशी – बेंगलुरु रीजन में बैंक की छुट्टी
4 नवंबर, गुरुवार: दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / काली पूजा – बेंगलुरु रीजन अलावा पूरे देश में बैंक बंद
5 नवंबर, शुक्रवार: दिवाली (बलि प्रतिपदा) / गोवर्धन पूजा / विक्रम संवत न्यू ईयर - अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई और नागपुर में बैंक हॉलीडे
6 नवंबर, शनिवार: भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / निंगोल चाकोबा – गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ व शिमला में बैंक रहेंगे बंद
7 नवंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश
10 नवंबर, बुद्धवार: छठ पूजा / सूर्य षष्ठी डाला छठ – पटना व रांची रीजन में बैंक बंद
11 नवंबर, गुरुवार: छठ पूजा – पटना रीजन में बैंक हॉलीडे
12 नवंबर, शुक्रवार: वांग्‍ला उत्सव – शिलांग में बैंक की छुट्टी
13 नंवबर, शनिवार: सेकेंड सैटरडे का हॉलीडे
14 नवंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश
19 नवंबर, शुक्रवार: कार्तिक पूर्णिमा / गुरु नानक जयंती – कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, जयपुर और जम्मू में बैंक रहेंगे बंद
21 नवंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश
22 नवंबर, सोमवार: कनकदास जयंती (Kanakadasa Jayanthi) – बेंगलुरु रीजन में बैंक बंद
23 नवंबर, मंगलवार: सेंग कुट्सनेम (Seng Kutsnem) – शिलांग रीजन में बैंक बंद
27 नवंबर, शनिवार: फोर्थ सैटरडे का हॉलीडे
28 नवंबर, रविवार: साप्ताहिक अवकाश

डेटा सोर्स: RBI

Business News inextlive from Business News Desk