-पहले से नहीं करेंगे कैश का इंतजाम तो होना पड़ेगा परेशान

-जल्द ही खाली हो सकते हैं एटीएम, पहले भी हो चुकी है कैश क्राइसेस

इसलिए है छुट्टी

23 नवंबर

गुरुनानक जयंती पर सरकारी छुट्टी है। 24 नवंबर

महीने का चौथा शनिवार है

25 नवंबर

रविवार की छुट्टी

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: बैंक कर्मचारियों के लिए नवंबर का ये महीना छुट्टियों का महीना साबित हुआ है। दीपावली पर अभी पांच दिन तक लगातार बैंक बंद थे। वहीं अब नवंबर लास्ट में लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है। 23 नवंबर यानी आज से 25 नवंबर तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। जिन लोगों ने कैश का इंतजाम कर रखा है, उनके लिए तो ठीक है। जिनके पास कैश नहीं है, उन्हें परेशान होना पड़ेगा।

दीपावली पर हुई थी समस्या

दीपावली पर सात से 11 नवंबर तक लगातार पांच दिन बैंक बंद रहने की जानकारी बैंक अधिकारियों को पहले से थी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी यह पता था कि पांच दिन तक बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद भी कैश का इंतजाम नहीं किया जा सका था। इसकी वजह से लोगों ने कैश की जबर्दस्त किल्लत झेली थी। एक बार फिर तीन दिन बैंक बंद रहेंगे तो कैश का इंतजाम हो पाना मुश्किल दिख रहा है।