Meerut। बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया रविवार को संपन्न हो गई। मतगणना के बाद वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों का परिणाम भी घोषित कर दिया गया। रविवार सुबह 9 बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। चुनाव अधिकारी आरएच अंसारी ने जगदीश गिरी, मुनेश त्यागी, सहदेव सोम, रवींद्र पाल सिंह, नगेंद्र यादव की मौजूदगी में परिणाम की घोषणा की। कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए 13 व वरिष्ठ के लिए आठ प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से छह-छह सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व महामंत्री तरुण ढाका, सचिन देव त्यागी, सचिन चौधरी, अजय स्वामी व गगन राणा आदि ने विजयी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी।

कनिष्ठ कार्यकारिणी प्रत्याशी

नाम मत मिले

अरुण शर्मा 999

रजत वशिष्ठ 995

संदीप शर्मा 931

नरेश 930

हिमांशु अग्रवाल 926

विजय कुमार 905

मनीष कुमार 855

देवेंद्र कुमार 848

मयंक 816

जसवीर सिंह 793

नीतीश कुमार 764

जरार अली 646

मो। जावेद अली 645

वरिष्ठ कार्यकारिणी

प्रवीण कौशिक 1390

मेहर सिंह 1320

कालूराम 1275

विशाल गुप्ता 1256

लोकेश कुमार 1250

भावना भदौरिया 1198

उमा रानी 1087

अहसान अहमद 1057