-67756 पेशेंट इस साल बरेली मंडल में नवंबर तक मिले

-46034 पशेंट इस साल नवंबर तक बरेली डिस्ट्रिक्ट में मिले

-17 हजार पेशेंट बरेली डिस्ट्रिक्ट में मिले थे 2018 में

-90960 पेशेंट पूरे प्रदेश में इस साल नवंबर तक मिले

- बरेली मंडल में ही पूरे प्रदेश के 73 फीसद मलेरिया के मरीज मिले

- पिछले दो सालों में तेजी से बढ़ा मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा

बरेली : मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग के तमाम इंतजाम बेकार साबित नजर आ रहे हैं। इसका खुलासा प्रदेश भर में मलेरिया के मरीजों का आंकड़ा कर रहा है। प्रदेश में इस साल सबसे ज्यादा मलेरिया के मरीज बरेली में पाए गए हैं। बरेली और बदायूं में 73 फीसद मलेरिया के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसर आने वाले वर्षो में आंकड़ा घटने का दावा कर रहे हैं।

पिछले साल का भी तोड़ा रिकॉर्ड

बरेली और बदायूं जिले में पिछले साल मलेरिया का जबरदस्त प्रकोप रहा है। बरेली में 17 हजार और बदायूं में करीब पांच हजार मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई थी। इसमें बड़ी संख्या में जानलेवा प्लाज्मोडियम फाल्सीपेरम (पीएफ) के मरीज भी शामिल थे। इसके चलते राज्य व केंद्र से भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियंत्रण को जुटी। इस बार शुरू से ही एहतियात बरती गई, लेकिन मलेरिया को नियंत्रित नहीं किया जा सका। मलेरिया ने पिछले साल का भी रिकार्ड तोड़ दिया। प्रदेश में 90 हजार से अधिक रोगी मिले। बरेली में मलेरिया के 46 हजार से अधिक और बदायूं में 20 हजार से अधिक रोगी पाए गए। प्लाज्मोडियम वाइवेक्स (पीवी) के रोगियों की संख्या पीएफ से कम रही।

दो साल से तेजी से बढ़े रोगी

प्रदेश भर में मलेरिया के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2010 में 67 हजार से अधिक रोगी थे। वर्ष 2014 तक यह आंकड़ा घटता रहा, लेकिन वर्ष 2015 में बढ़कर 42 हजार से अधिक पहुंच गया। वर्ष 2016 में 40 हजार और फिर 2017 में करीब 32 हजार तक पहुंचा। बीते दो वर्षो में अचानक मलेरिया के रोगियों की संख्या बढ़ती चली गई। वर्ष 2018 में प्रदेश में 86 हजार से अधिक रोगी सामने आए और इस साल नवंबर तक करीब 91 हजार मलेरिया के रोगी मिल चुके हैं।

दस सालों में इतने पेशेंट

2010 - 67468

2011 - 56829

2012 - 47400

2013 - 48112

2014 - 41875

2015 - 42767

2016 - 40787

2017 - 32342

2018 - 86486

2019 - 90960

इस साल बरेली मंडल में इतने पेशेंट

डिस्ट्रिक्ट पीवी पीएफ टोटल

बरेली 34148 11886 46034

बदायूं 18073 2022 20095

शाहजहांपुर 796 16 812

पीलीभीत 804 11 815

पिछले साल के मुकाबले कई गुना अधिक लोगों का इस बार मलेरिया का टेस्ट हुआ। विभाग लगातार मलेरिया के मरीजों की जांच व उपचार कर रहा है। अगले साल से मलेरिया के मरीजों की संख्या घटेगी।

डॉ। अवधेश यादव, संयुक्त निदेशक (मलेरिया)