वापस सूडान पहुंचे बशीर

सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर अपने साउथ अफ्रीकी दौरे को समाप्त करके वापस सूडान पहुंच गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में उनके खिलाफ दरफूर नरसंहार, युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराध को लेकर कई मामले चल रहे हैं। इन्हीं मामलों के आधार पर आईसीजे ने बशीर को साउथ अफ्रीका में ही अरेस्ट किए जाने का आदेश दिया था। आईसीजे के आदेश को फॉलो करते हुए साउथ अफ्रीकी कोर्ट ने भी अपने देश की सरकार को बशीर को देश में ही रोकने का आदेश दिया। लेकिन इस आदेश के बावजूद बशीर सूडान वापस आ गए हैं।

अंतर्राष्ट्रीय कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने बशीर के साउथ अफ्रीका से निकलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि दरफूर नरसंहार के दोषी उमर अल बशीर को साउथ अफ्रीका में ही पकडे जाने के लिए किए गए आह्वान के बावजूद उनका सूडान पहुंच जाना काफी निराशाजनक है। आईसीजे के मुख्य उप अभियोजक जेम्स स्टेवार्ट ने कहा कि इसके लिए पूरी तरह साउथ अफ्रीका जिम्मेदार है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले में ध्यान नहीं दिया गया है। आईजेसी की नकारात्मक टिप्पणी के प्रिटोरियन कोर्ट के जज डनस्टन मलम्बो ने साउथ अफ्रीकन सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कल रात के आदेश को नजरअंदाज कैसे कर दिया गया। बशीर को देश में रोककर रखा जाना था।

Hindi News from World News Desk

International News inextlive from World News Desk