JAMSHEDPUR: मंगलवार को वर्कर्स कॉलेज कर्मचारियों को लेकर चर्चा के केंद्र में रहा। दरअसल यहां पूर्व हेड क्लर्क मनोज किशोर सुबह के नौ बजे ही कार्यालय पहुंच गए तथा गार्ड से हेड क्लर्क के ऑफिस की चाबी लेकर कार्यालय को खोल वे वर्तमान हेड क्लर्क की कुर्सी पर बैठ गए। इसकी जानकारी जैसे ही अन्य कर्मचारी तथा वर्तमान हेड क्लर्क दीपक दास महापात्र को लगी तो सभी कॉलेज पहुंचे तथा प्रिंसिपल डॉ। एके मेहता से इसकी शिकायत की। इसके बाद कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन चालू कर दिया तथा कॉलेज के कामगाज को बंद कर दिया। सुबह के 11 बजे तक यह खेल चलता रहा। इधर, छात्र संगठन कर्मचारियों से यह अनुरोध करते रहे कि वे इंटरनल एग्जाम को बाधित न करें। कर्मचारियों ने इंटरनल एग्जाम बाधित नहीं की, लेकिन एडमिशन कार्य व अन्य कार्य बाधित रहे।

हेड क्लर्क के ऑफिस में ताला

मामला गरमाता देख प्रिंसिपल डॉ। एके मेहता ने लगभग 11:10 मिनट पर पूर्व हेड क्लर्क मनोज किशोर को अपने कार्यालय में बुलाया। अन्य कर्मचारी बाहर ही खड़े थे। जैसे ही पूर्व हेड क्लर्क प्रिंसिपल चैंबर में गए तो कर्मचारियों ने हेड क्लर्क के ऑफिस में ताला जड़ दिया। मामला गरमाता देख प्रिंसिपल ने दोनों पक्षों से बात की और नियमानुसार दीपक दास महापात्र लगभग 12 बजे अपनी कुर्सी पर बैठने को कहा। इसके बाद हेड क्लर्क के कार्यालय का ताला खोला गया और वर्तमान हेड क्लर्क दीपक को उनके चेयर में बैठाया गया।

प्रिंसिपल ने दी चेतावनी

इधर, पूर्व हेड क्लर्क को प्रिंसिपल ने चेतावनी दी है कि वे आइंदा इस तरह की हरकत न करे। दरअसल, पूर्व प्रिंसिपल डॉ। बीएन प्रसाद ने पूर्व हेड क्लर्क को विश्वविद्यालय के निर्देश पर हटाते हुए दीपक दास महापात्र को नया हेड क्लर्क नियुक्त किया था। इसके बाद पूर्व हेड क्लर्क मनोज किशोर छुट्टी पर चल गए थे।

-पूरे मामले की जानकारी विश्वविद्यालय को दे दी गई है। विश्वविद्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ। एके मेहता, प्रिंसिपल, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज