छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : बड़े शहरों की तरह झारखंड में भी सेक्स के प्रति काफी खुलापन आया है। स्थिति यह है कि प्री मैरिटल सेक्स ने स्टेट के यूथ के बीच अपनी गहरी पैठ बना ली है। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों में स्टेट में प्री मैरिटल सेक्स में काफी बढ़ोतरी हुई है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे व इंटरनेशनल इंस्टिटट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंस (आईआईपीस) के सर्वे में यह खुलासा हुआ है। इस सर्वे में अहम बात यह भी सामने आयी है कि आदिवासी एरिया में आज भी लोग सेक्स के प्रति अवेयर नहीं है और वे अनसेफ सेक्स करते हैं।

प्री-मैरिटल सेक्स में ग‌र्ल्स आगे

सेंट्रल हेल्थ मिनिस्ट्री द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक, शादी से पहले सेक्स मेल में काफी कॉमन है, लेकिन अब लड़कियों में भी काफी खुलापन आया है। 15 साल से कम एज ग्रुप की ज्यादातर लड़कियां प्री मैरिटल सेक्स से वाकिफ होती हैं। वेस्टर्न कंट्रीज में तो प्री मैरिटल सेक्स कॉमन है, लेकिन कंट्री में इसे लेकर लंबे समय से डिबेट होता आ रहा है। इस सर्वे में यह सच्चाई सामने आई है कि सेक्स को लेकर देश में पहले की तुलना में अवेयरनेस बढ़ा है। खासकर इस मामले में लड़कियां काफी आगे हैं। सेक्स के मामले में नाबालिग लड़कियां भी आगे निकल गई हैं। स्कूल में बच्चों को सेक्स एजूकेशन मिले अथवा नहीं, इसे लेकर काफी विवाद है। यही वजह है कि यहां के युवा सेक्स तो करते हैं, लेकिन प्रॉपर जानकारी नहीं होने की वजह से सेक्सुअल डिजीज की चपेट में आ जाते हैं।

रिलेटिव के साथ सेक्स

सर्वे के मुताबिक, 15 परसेंट युवकों और 4 परसेंट युवतियों ने एक्सेप्ट किया कि, उन्होंने शादी के पहले सेक्स किया है। चौकानेवाली बात है कि 15 परसेंट लड़कियों ने 15 साल की एज से पहले ही सेक्स किया है। इसके साथ एक और बात सामने आई है कि, अरबन यूथ के मुकाबले रूरल एरियाज के यूथ सेक्स व अफेयर के मामले में काफी आगे हैं। जहां तक सेक्स की बात है, 27 परसेंट लड़कियों ने अपने रिलेटिव के साथ शादी से पहले सेक्स किया है, जबकि लड़कों में यह 9 परसेंट ही है।

रुरल एरियाज के यूथ आगे

जहां तक रूरल एरियाज और अरबन एरियाज के यूथ का सवाल है, सेक्स के मामले में रूरल एरियाज के यूथ में ज्यादा खुलापन है। सर्वे के मुताबिक, रूरल एरियाज के 17 परसेंट यूथ प्री-मैरिटल सेक्स कर चुके होते हैं, जबकि अरबन एरिया में यह मात्र दस परसेंट है। कुछ ऐसा ही हाल रूरल एरियाज से बिलांग करने वाली ग‌र्ल्स का है। अरबन एरिया की दो परसेंट ग‌र्ल्स के मुकाबले रुरल एरियाज की 4 परसेंट प्री मैरिटल सेक्स कर चुकी होती हैं।

अलग-अलग रिपोर्ट, लेकिन सिचुएशन कॉमन

चाहे आईआईपीएस का सर्वे हो या नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे, सभी में प्री मैरिटल सेक्स को लेकर स्थिति चिंताजनक है, दोनों रिपोर्ट में आंकड़ों में भले ही थोड़ा फर्क हो, लेकिन सिचुएशन एक ही है। सेक्स के मामले में यूथ में खुलापन आया है। अब शादी के बाद ही सेक्स वाली धारणा में काफी चेंजेज आए हैं। यूथ शादी से पहले ही सेक्स करने में ज्यादा विश्वास करने लगे हैं। चिंता इस बात की है कि वे अनसेफ सेक्स कर रहे हैं।

जानिए क्या है रिपोर्ट में खास

- झारखंड में 17 परसेंट युवक व 7 परसेंट युवतियां, शादी से पहले सेक्स करती हैं, जबकि नेशनल लेवल पर यह परसेंटेज 15 और 3 है।

-प्री -मैरिटल सेक्स करने वालों की संख्या रुरल एरिया में 19 परसेंट व अरबन एरिया में 10 परसेंट है, जबकि वूमेन में इसका नेशनल अवरेज रुरल एरिया में 8 परसेंट व अरबन एरिया में 3 परसेंट है।

-जहां तक एचआईवी व एड्स अवेयरनेस की बात है, तो इस मामले में झारखंड का परसेंटेज नेशनल एवरेज से कम हैं। स्टेट में 27 परसेंट मेल व 17 परसेंट फीमेल को ही इस संबंध में जानकारी है, जबकि नेशनल एवरेज 50 परसेंट है।

- 15 साल की उम्र तक सेक्स के मामले में फीमेल हैं मेल से आगे।

- कॉन्डोम व कांट्रासेप्टिव के यूज को लेकर यहां के यूथ नहीं हैं सीरियस।

-15-24 साल के सिर्फ 7 परसेंट लड़के ही मां-बाप से अपने शारीरिक विकास के बारे में बात करते हैं।

-15- 24 साल की 4 परसेंट लड़कियां ही मां-बाप से अपने शारीरिक विकास के बारे में बात करती हैं।

-केवल 6 फीसदी लड़के ही मां से अपने शारीरिक विकास के बारे में चर्चा करते हैं

- 77 फीसदी लड़कियां अपनी मां से शारीरिक विकास के बारे में बात जरूर करती हैं।

(नोट-आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान व तमिलनाडु में किए गए सर्वे पर यह रिपोर्ट बेस्ड है)