मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : गणेश जी कहते हैं कि आप अपने सौदों में अपने सहयोगियों को शामिल करेंगे और यह एक अच्छा कदम साबित होगा। आपका ध्यान भी कार्यक्षेत्र से हटकर परिवार और घर पर केंद्रित होगा। कई घरेलू जिम्मेदारियां आपको निभानी हैं और कई खुशियां आपकी बांट जोह रही हैं। आपको अपना कुछ समय समुदाय व आवासीय समिति को भी देना होगा। आप इससे भाग नहीं सकते और न ही भागना चाहते हैं। इसके अलावा आपको कई अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी हैं। आपको अपने भाई-बहन, सहयोगी, करीबी व दूर के पारिवारिक मित्र व पड़ोसी की आशाओं को भी पूरा करना है।

वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) : इस हफ्ते आपका ध्यान धन और परिवार दोनों पर रहेगा। आप विश्राम करने का समय भी निकालेंगे और सप्ताहांत में या छुट्टियां मनाने के लिए घर से दूर कहीं आरामदायक जगह पर जाएंगे। आप ऋण ले सकते हैं, संयुक्त खाते खोल सकते हैं, प्रतिज्ञा-पत्र बनवा सकते हैं, बीमा करवा सकते हैं और आर्थिक मोर्चे को सुदृढ़ बनाने के लिए बढ़ते खर्चों को रोकने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की निधि का प्रबंधन भी कर सकते हैं। आप जादूगर की तरह पूरी व्यवस्था संभाल लेंगे। आप प्रियजनों के साथ अपना काफी समय भी बिताएंगे और इससे आपकी झोली में खुशियों के कई पल भी आएंगे। परिवार आपके लिए महत्वपूर्ण है।

मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : लोगों से मेल-मिलाप करने की आपकी कुशलता प्रशंसनीय है और आपको अपने सहयोगियों तथा प्रियजनों दोनों का ही सहयोग प्राप्त होगा। साझेदारियां और सहकार्य महत्वपूर्ण हैं और इस समय बेहद लाभदायक हैं। आप कई रुकावटों को दूर करने में सफल होंगे और कई मोर्चों पर जीत दर्ज करेंगे। आपको अपनी छवि की परवाह है। हालांकि कुछ कानूनी मामले उसे खराब कर सकते हैं। आप अपने परिवार पर भरोसा करते हैं और इस प्रकार की चुनौतियों से लडने के लिए परिवार का पूरा साथ भी आपको मिलता है। आपके मित्र और परिचित भी आपका भरपूर सहयोग करते हैं और कई मामलों में वे आपकी ताकत भी हैं।

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : इस हफ्ते धन और उसकी खनक आपको अपनी ओर पहले से कहीं अधिक आकर्षित करेगी। आप वित्तीय मामलों को बड़े परिप्रेक्ष्य में देखेंगे क्योंकि इस हफ्ते आपका पूरा ध्यान इसी पर केंद्रित रहेगा। व्यक्तिगत और कार्यक्षेत्र से जुड़े आर्थिक मामले आकर्षण का केंद्र रहेंगे। कर से जुड़े मुद्दे इस हफ्ते आपका ध्यान खीचेंगे और कई प्रकार के आर्थिक मामले सुलझाने में आपका समय व्यतीत होगा। आपको इन सबका समाधान करना होगा और किसी अकेले कमरे में बैठकर वित्तीय मामलों से जुड़ी उलझनों को सुलझाना होगा ताकि आपका भविष्य सुरक्षित हो सके और आप जिंदगी में आगे बढ़ सकें।

सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : एक बार आर्थिक मामले सुलझ जाएं तो आप पैसे खर्च करने से पीछे नहीं हटते क्योंकि आप मानते हैं कि आपने बड़ी मेहनत से धन कमाया है। आपको कई खर्चे करने होंगे। हालांकि आप इस हफ्ते कुछ रचनात्मक भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपकी पहचान भी बनेगी। आपको अपने किसी कार्य के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। आपको प्रसिद्धि और उससे मिलने वाली प्रशंसा पसंद है। कार्यालय में आप सबको प्रिय हैं और आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। अगर आप व्यवसायी हैं, तो आप अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगे।

कन्या (Virgo - 23 Aug - 23 Sep) : आपने जीवन में काफी कुछ हासिल किया है, लेकिन आप यहीं रुकना नहीं चाहते। आप अपनी टीम का नेतृत्व किसी वीर सेनापति की तरह करना पसंद करते हैं। यह वाकई प्रशंसनीय है क्योंकि इससे आपके हिस्से में कई अभूतपूर्व उपलब्धियां आएंगी। आप धार्मिक व आध्यात्मिक आयोजनों में रुचि दिखाएंगे और यात्रा व शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होंगे। आपको अपने परिवार और भविष्य की योजनाओं के लिए पैसों की बचत करनी होगी। हालांकि इस हफ्ते आप वित्तीय मामलों पर अधिक जोर नहीं देंगे। आप शांतिपूर्ण ढंग से जीवन जीना पसंद करते हैं।

तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) : आपके मैत्रीपूर्ण कदमों और कार्यक्षेत्र में मिली सफलता की काफी प्रशंसा होगी। आपकी आमदनी और प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। आप खूब पार्टी करेंगे और आपको जायदाद के रूप में काफी संपत्ति भी प्राप्त होगी। आप सामाजिक जीवन में डूबे रहने वाले व्यक्ति हैं और मेल-मिलाप व सामाजिक गतिविधियों का खूब आनंद लेते हैं। आप जोशीले व उत्साही हैं और आपका खुशहाल मूड दूसरों को प्रभावित करने का भी दम रखता है। कला की आपको अच्छी समझ है और आप उसमें पारंगत भी हैं। गणेश जी आपसे खुश हैं।

बेजन दारूवाला साप्‍ताहिक राशिफल 19 से 25 अगस्त 2018 : तुला राशि वाले... खूब पार्टी करेंगे,मिल सकती है कोई संपत्ति

वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : एक बार फिर आपका सारा ध्यान अपने कार्यक्षेत्र पर होगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर, व्यावहारिक और दृढ़ हैं। आप तेजी से प्रगति करेंगे। अपनी उपलब्धियों के लिए आपकी प्रशंसा होगी और आप विस्तार करने के बारे में सोचेंगे। आप अधिक पैसे कमाएंगे और इसका कोई मौका नहीं चूकेंगे। आप संपूर्ण प्रगति चाहते हैं और अपने व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में जरूरी समन्वय स्थापित करेंगे ताकि दोनों ही स्थिरता के साथ आगे बढ़ते रहें। आपको कुछ खर्चे करने पड़ सकते हैं, जिसमें चिकित्सकीय खर्च भी शामिल हैं और आपकी योजनाओं में कुछ देरी भी हो सकती है।

धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : आप अपने कार्यों और रिश्तों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आप जो कुछ भी करेंगे, उसमें गहनता स्पष्ट रूप से नजर आएगी। आप मानवता की ओर अपना हाथ बढ़ाएंगे, सामाजिक कार्यों का जिम्मा उठाएंगे और अपने बच्चों या अभिभावकों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे। आप प्रतिबद्धताओं का मान रखते हैं और संबंधों से आपका खासा जुड़ाव है। आप एक नई दूरदर्शिता से भरे हुए हैं और भविष्य के लिए आपके मन में असीम संभावनाओं का खाका तैयार है। आप सफलता के शीर्ष पर सवार हैं और महसूस कर रहे हैं कि पूरी दुनिया जीतने के लिए आप तैयार हैं।

मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : आप खुद को एक नए नजरिए से देखते हैं और अपनी सफलता से काफी सशक्त भी महसूस कर रहे हैं। इस साल का पूर्वार्ध आपके लिए काफी व्यस्ततापूर्ण था और अब आप मौज-मस्ती करने का प्रयास कर रहे हैं साथ ही उन पलों का आनंद लेना चाहते हैं, जो पिछले कुछ महीनों में मिली सफलता के कारण आपके जीवन में आए हैं। आपके नजरिए और दुनिया को देखने के तरीके में एक स्वागतयोग्य बदलाव हुआ है। आप दूसरों की देखभाल करने वाले, परवाह करने वाले, सक्रिय और सतर्क रहने वाले व्यक्ति हैं। आप पूरी तरह से बदल चुके हैं और नए सिरे से जीवन की शुरुआत कर रहे हैं। हालांकि इस समय गैर-जरूरी चीजों से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : इस हफ्ते आप पहले से कहीं अधिक व्यस्त रहेंगे और जो कुछ भी करेंगे, उससे दूसरों को काफी प्रेरणा मिलेगी। इसके परिणाम भी काफी सार्थक होंगे। आप प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संभवत: इस हफ्ते आप किसी उत्साहपूर्ण यात्रा पर जाएं। हालांकि उसमें कुछ मामूली परेशानियां भी आ सकती हैं, जैसे- अनापेक्षित खर्चे, परिवार के किसी सदस्य की बीमारी, उन मामलों में आवश्यक संसाधनों का नष्ट होना जो आपके लिए मायने नहीं रखते आदि। दूसरे शब्दों में कहें तो आपके पैसे और समय दोनों की ही बर्बादी होगी। कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों की जलन और राजनीति का सामना करना पड़ेगा। लिहाजा सावधानी से आगे बढ़ें।

मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : इस हफ्ते आपका ध्यान कई चीजों के कारण भंग रहेगा। आप साझेदारियां करेंगे, धार्मिक आयोजनों में भागीदारी करेंगे, बैठकें करेंगे, साक्षात्कार में हिस्सा लेंगे और कुछ व्यावसायिक सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे। यह सभी कहीं न कहीं आपको लाभ पहुंचाएंगे। अपने पंख फैलाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलने के लिए यह समय अच्छा है। आप यात्राएं करेंगे और सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे, जो आपको कई स्तर पर फायदा पहुंचाएंगे। रोमांस आपके जीवन में बरकरार रहेगा और अगर आप शादीशुदा हैं, तो करीबी लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे, जीवनसाथी के साथ आप समय बिताएंगे।

Email: info@bejandaruwalla.com

Website: www.bejandaruwalla.com

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk