मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : गणेशा कहते हैं कि इस हफ्ते आपको कुछ ऐसा अहसास हो सकता है कि आपके आगे बढऩे के मौके आपके पास थोड़े कम हो गए हैं या फिर आप ये भी फील कर सकते हैं कि पिछले कुछ समय से आप आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। हां, ये जरूर है कि कम से कम आप रिवर्स गियर में नहीं जाएंगे। हल्का-फुल्का आपका काम किनारे-किनारे से चलता रहेगा। हो सकता है कि थोड़ी बहुत फाइनेंशियल प्रॉब्लम भी आ जाए, इसलिए बेहतर होगा कि खर्चों पर कुछ लगाम लगाएं। बेवजह का खर्च न करें। किसी भी काम को लेकर हड़बड़ी न दिखाएं। ये सिर्फ वक्त का एक झोंका है, निकल जाएगा।

वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) : इस हफ्ते आपको थोड़े धैर्य की जरूरत पड़ेगी, लेकिन इससे जुड़े मसलों में रोने की कोई जरूरत नहीं है। ये वो समय है जब आपको थोड़ा रुकने की जरूरत है। कोशिश करें कि इस समय का इस्तेमाल आप आगे के प्लांस बनाने के लिए करें। अपनी स्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दें। बेहतर ये भी होगा कि अपने परिवार के साथ थोड़ा समय बिताएं। कुछ भी निगेटिव सोचने से अच्छा है कि फैमिली के साथ हंसे-बोलें। दोस्तों से मिलें। अपनी स्थितियों का रास्ता निकालने के लिए उनसे कुछ सलाह भी ले सकते हैं। गणेशा कहते हैं कि स्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दे कर, समय को गुजर जाने देंगे, तो अच्छा होगा।

मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : ये हफ्ता आपके लिए थोड़ा इमोशनल हो सकता है। आप पर्सनल रिलेशनशिप्स में रियालिस्टिक एटीट्यूड से काम लेंगे। अपने रिश्तों को लेकर आप थोड़ा दुखी हो सकते हैं, लेकिन आपको समझना होगा कि खुद के स्वभाव के हिसाब से आप किसी और को नहीं बदल सकते हैं। हां, उसकी अच्छाइयों से खुश और उसकी बुराइयों को इग्नोर कर सकते हैं। गणेशा कहते हैं कि सबसे अच्छी बात ये होती है कि किसी भी परिस्थिति में आप खुद को वैसा ही रखें, जैसे कि आप हैं। खर्चों में अधिकता आ सकती है, लेकिन आप ज्यादा खर्च करने पर विश्वास नहीं रखते, इसलिए ये आपको ज्यादा भारी लग सकता है।

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : ये हफ्ता आपके और आपके प्यार के बीच नजदीकियों को बढ़ाने वाला है। यहां आपको एक बात का सबसे ज्यादा ध्यान देना होगा और वो होगा विश्वास का। इस बात को आपको परखना होगा कि आप जिसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाने की पूरी प्लानिंग कर चुके हैं, क्या वह आपके विश्वास के काबिल है भी। इसके अलावा इस हफ्ते आप कुछ नया काम शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं। ऐसा है, तो ये आपके लिए ये सही समय हो सकता है। कुछ पारिवारिक इशूज भी आ सकते हैं। इन इशूज में आपको धैर्य और बुद्घि के साथ काम लेना होगा। इस बीच अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ख्याल रखें।

सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : इस हफ्ते आपके सामने कई चैलेंजेस आ सकते हैं। उन सभी का फोकस आपके फैमिली मैटर्स पर ही होगा, लेकिन इन चैलेंजेस से घबराने की जरूरत नहीं है। जाते-जाते ये आपको बहुत कुछ नया सिखाकर ही जाएंगे। बच्चों की सेहत के प्रति थोड़ा सावधान रहें। उनके सेहत के लिए किसी भी तरह का कॉम्प्रोमाइज एक्सेप्ट करने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। खुद को सेहत का भी ख्याल रखें। थोड़ी कमजोरी आ सकती है। कुछ भी नया और बड़ा करने जा रहे हैं तो उसको शुरू करने से पहले कुछ देर निश्चिंत होकर ये सोचें कि क्या वो काम वाकई आपके लिए ठीक होगा।

बेजन दारूवाला राशिफल 24 से 30 नवंबर: आप जरा सेल्फिश होने वाले हैं,शॉपिंग पर खर्च होगा लेकिन जेब का ख्याल रखें

कन्या (Virgo - 23 Aug - 23 Sep) : इस हफ्ते आप थोड़ा सेलफिश होने वाले हैं। कुछ घरेलु चीजों को सुधारने के लिए आप कई अन्य चीजों को इग्नोर कर सकते हैं। आपका यही बिहेवियर दूसरों को आपकी सेलफिशनेस लग सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ बड़े डिसीजंस ले सकते हैं। वैसे अच्छा भी है, लंबे समय से आपने इस काम को पेंडिंग छोड़ रखा है। खुद की ब्यूटी को लेकर भी आप समय और धन का खर्च कर सकते हैं। यूं भी मान लीजिए कि ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर आप अपना काफी टाइम स्पेंड करने वाले हैं। फैमिली के साथ शॉपिंग को भी समय देंगे। इस दौरान अपनी जेब का भी खास ख्याल रखें, ज्यादा खर्चा न करें।

तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) : इस हफ्ते आप कई चीजों को देखने का अपना नजरिया बदलने वाले हैं। आपका ज्यादा से ज्यादा फोकस अपने काम पर और प्रोफेशनल ग्रोथ पर होगा। इसके लिए आपने कड़ी मेहनत करने की पूरी प्लानिंग भी कर ली है और इस प्लानिंग पर आप अगर कायम रहे तो कामयाब भी जरूर होंगे। इसी के साथ आपको खुद में कुछ बदलाव करने की भी जरूरत महसूस हो सकती है। याद रखिए कि जीवन में उठाए गए कुछ अच्छे कदम आपके हमेशा काम आते हैं। कहीं न कहीं, आपको उनका फायदा जरूर मिलता है और इस हफ्ते आपको इस बात की सच्चाई का पूरा-पूरा अहसास भी हो जाएगा।

वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : इस हफ्ते आपके अंदर कई तरह की नई आशाओं, खुशियों और इनके साथ नई उम्मीदों का जन्म हो सकता है। आप नए घर के बारे में भी कुछ सोच सकते हैं या फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर आप शांति महसूस करेंगे और ये बात आपको सबसे ज्यादा खुश करेगी। प्रोफेशनल लेवल पर अभी तक चल रही आपाधापी में फिलहाल अब ठहराव आ सकता है, इसीलिए थोड़ा सा सुकून का अहसास करेंगे। परिवार के बीच समय बीतेगा और बच्चों के साथ वक्त बिताकर मन खुश हो जाएगा। पड़ोंसियों के साथ भी मेलजोल में सुधार आएगा। फैमिली पार्टीज का भी आनंद मिलेगा।

धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : अपने कठिन परिश्रम के एवज में अब आपको तरक्की की उम्मीद है। होनी भी चाहिए। आपकी कड़ी मेहनत किसी से भी छिपी नहीं है। इसके इतर आप नई जॉब की भी तलाश कर सकते हैं। इसको लेकर भी अब आपको जरा ज्यादा मेहनत करनी होगी। आपके बोलने का तरीका, लोगों से मिलने का तरीका और उन्हें किसी भी बात को लेकर समझाने का तरीका सभी को बहुत पसंद आता है। आपकी यही चीजें आपकी ताकत हैं, जो आपको आगे बढऩे में बहुत मदद करेगी, इसलिए इन्हें यथावत रखें। खुद के स्वभाव को बेवजह बदलने की कोशिश न करें। इससे न तो कोई लाभ होगा और न ही कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी।

बेजन दारूवाला राशिफल 24 से 30 नवंबर: आप जरा सेल्फिश होने वाले हैं,शॉपिंग पर खर्च होगा लेकिन जेब का ख्याल रखें

मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : इस हफ्ते आपके जीवन के कई पड़ावों में बदलाव आने वाला है। ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि इन बदलावों को आप सीरियसली लें। इनसे घबराएं नहीं और विचलित तो बिल्कुल न हों। धैर्य रखें, समय के साथ सबकुछ बदल जाता है। आपके साथ भी बदलेगा, लेकिन ये बदलाव आपको बहुत कुछ नया और अच्छा ही देगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ छोटी-मोटी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। इस यात्रा में भी आपके लिए कुछ सरप्राइज जरूर छिपा होगा। कहीं भी बाहर जाने से पहले परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। गणेशा आपके साथ हैं।

कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : इस हफ्ते आपमें कई सकारात्मक और अच्छे बदलाव आ गए हैं। आपके कॉन्फिडेंस लेवल में जबरदस्त इजाफा हुआ है और अच्छी बात ये है कि आपने खुद में ये बदलाव बहुत कम समय में किया है। आपका ये चेंज आपकी ऑफीशियल फील्ड में बहुत मदद करने वाला है। यही नहीं, लोगों से मिलने के आपके तरीकों में भी बहुत बदलाव आ गया है। अब आप हर किसी से बेहद शांति और प्यार से मिलते हैं। यही नहीं, आपके अंदर आया ये बदलाव लोगों के मन में आपकी पुरानी छवि को भी जरूर बदलेगा। ईश्वर के प्रति आपकी आस्था में भी विस्तार होगा और पुण्य कर्मों में रुझाान बढ़ेगा।

मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : इस हफ्ते तरक्की की राह पर आप नए नजरिए से बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी ये प्लानिंग काफी हद तक काम भी करेगी। इसी के साथ आपका दूसरा बड़ा फोकस तरह-तरह के लोगों से मिलने पर होगा। आपके लिए प्यार में पडऩे का ये सबसे अच्छा समय हो सकता है। कुछ यात्राओं के भी योग हैं। ये यात्राएं आपको प्रोफेशनल लेवल पर बहुत हेल्प करेंगे। यात्रा के दौरान नए लोगों से मिलना आपके लिए काफी फलदायी हो सकता है। पारिवारिक फंक्शंस में भी जाने का मौका मिलेगा। इस दौरान परिवार का साथ आपको कुछ फ्रेशनेस दे सकता है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

Email: info@bejandaruwalla.com
Website:www.bejandaruwalla.com

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk