स्टाॅकहोम (एएनआई)। केमिस्ट्री के लिए 2021 नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया जा रहा है। नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था ने ट्वीट किया है कि दोनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार असिममेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस के डेवलपमेंट के लिए दिया जा रहा है। इससे पहले 2020 में केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार इमैनुएल चारपेंटियर और जेनिफर ए डौडन दिया गया था।
फ्रेडरिक सेंगर को केमिस्ट्री का नोबेल दो बार
दोनों वैज्ञानिकों को पिछले वर्ष का केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार जिनोम एडिटिंग का तरीका विकसित करने के लिए दिया गया था। केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार 1901 से 2021 तक 113 बार 188 लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया गया। फ्रेडरिक सेंगर अकेले ऐसे हैं जिन्हें दो बार केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार 1958 और 1980 में दिया गया था।

International News inextlive from World News Desk