मुंबई (एएनआई)। बॉलीवुड एक्‍टर शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज हो गया है। विशाल-शेखर द्वारा कंपोज किया गया ये ट्रैक शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बीच की सिजलिंग केमिस्ट्री को दिखा रहा है। इस गाने की शुरुआत दीपिका पादुकोण के साथ होती है जिसमें वह गोल्‍डन मोनोकिनी पहन पानी में छलांग लगा रही हैं। तभी गाने के बीच में SRK बीच पर शर्ट पहने घूम रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पर म्यूजिक वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, "#बेशरमरंग गाना यहां आ गया है।"

एक साथ काफी हॉट लग रहे शाहरुख-दीपिका
दीपिका के सिजलिंग मूव्स और SRK के हॉट लुक ने बेशक कई दिल जीत लिए। गाने पर रिएक्‍ट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट किया, "शाहरुख और दीपिका से नजरें नहीं हटा पा रहा हूं।" एक अन्य ने लिखा, "वे (शाहरुख और दीपिका) एक साथ काफी हॉट लग रहे हैं।" एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "यह सभी फैंस के लिए एक ट्रीट है।" गाने के बारे में अधिक जानकारी देते हुए निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा, "हमारे लिए, यह सीजन का पार्टी एंथम है जिसका लोग इंतजार कर रहे हैं और मुझे विश्वास है कि यह आने वाले कई सालों तक एक पार्टी एंथम बना रहेगा।" 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली 'पठान' में जॉन अब्राहम भी हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk