नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
1- मालदीव
अगर आप की शादी जनवरी में हुई है और आप हनीमून प्लान कर रहे हैं तो हम आप को सलाह देंगे कि आप मालदीव को अपनी हनीमून डेस्टिनेशन बनायें। मालदीव बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां जनवरी में तापमान 30 डिग्री के आसपास होता है। यह जगह आप के लिए किसी जन्नत से कम नही है।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
2- तंजानियां
जनवरी में आप तंजानियां में स्थित जांनजीबर को भी अपना हनीमून स्पॉट बना सकते हैं। समंदर की लहरों के बीच आप अपने पार्टनर के साथ यहां खुल कर इंज्वाय कर सकते हैं। यहां समंदर पर बने स्वीट आप को रूमानियत का एहसास दिलवायेंगे। यहां की खूबसूरती आप को अपने पार्टनर के कभी ना भूलने वाले पल देगी।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
3- क्यूबा
अगर आप फरवरी में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं और बाहर जाना चाहते हैं तो आप के लिए क्यूबा से अच्छी जगह नही हो सकती है। मौसम और खूबसूरती के लिहाज से क्यूबा दुनिया की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। क्यूबा में केयोस तो आप जरूर जाना चाहेंगे। यहां की सुबह बहुत ही खूबसूरत होती है।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
4- मोरक्को
आप अगर मार्च में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो मोरक्को का मार्केश शहर आप के लिए सबसे खूबसूरत जगह हो सकती है। गर्मी के दिनो में यह जगह जन्नत से कम नही होती है। आप यहां अपनी जिंदगी के सबसे बेहतरीन पल बिता सकते हैं।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
5- स्पेन
स्पेन ज्यादातर हनीमून के लिए ज्यादातर कपल्स के लिए फेवरेट स्पॉट होता है। स्पेन का एंडालूसिया शहर में आप अप्रेल में जा सकते हैं। ये यहां पर आपके हनीमून में चारचांद लगा देगा। यहां के लग्जरी होटल और सेवेली शहर आप कार से घूमेंगे तो सब कुछ भूल जायेंगे।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
6- यूएसए
अगर आप मई के महीने में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो आप के लिए केलफोर्नियां बेहतरीन स्पॉट है। समंदर किनारे बसा ये शहर आप को आप के पार्टनर के साथ कुछ रूमानियत भरे पल देगा। यहां उगते हुये सूरज और समंदर में डूबते हुये सूरज को देखने लाखों सैलानी आते हैं। यहां से आप लॉस एंजलिस, सेन फ्रांसिस्को भी जा सकते हैं।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
7- ग्रीस
ग्रीस दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है। अगर आप जून में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो ग्रीस का सेनटोरिनी शहर आप के लिए बेस्ट स्पॉट होगा। ग्रीस के हरे समंदर में आप अपने पार्टनर के साथ स्कूबा डायविंग से लेकर बोटिंग का भी मजा ले सकतो हैं। भीड़ से दूर बाहों में बाहें डाल कर आप अपने पार्टनर के साथ फुर्सत के कुछ पल बिता सकते हैं।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
8- इटली
हनीमून स्पॉट की बात हो और इटली का नाम ना आये ऐसा नहीं हो सकता है। अगर आप जुलाई माह में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो इटली का एमाल्फी कोस्ट आप के लिए बेस्ट हनीमून स्पॉट होगा। समंदर किनारे ठंडी हवा में रेड वाइन के साथ आप अपने पार्टनर को कभी ना भूलने वाला तोहफा दे सकते हैं। यहां के लग्जरी होटल आप को शाही अहसास दिलायेंगे।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
9- भारत
अगर आप भारत में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं तो केरल आप के लिए बेस्ट स्पॉट होगा। अगस्त के महीने में केरल का मौसम जन्नत से कम नही होता है। यहां बोट में आप अपने पार्टनर के साथ बीच समंदर में अपनी हसीन रातें बिता सकते हैं। यहां के बीच बहुत खूबसूरत हैं।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
10- मॉरीशस
इंडियन ओसन में स्थित मॉरीशस आईलैंड सितंबर के महीने में आप के लिए बेस्ट हनीमून स्पॉट हो सकता है। बीच समंदर में आप को बोट पर अपने पार्टरन के साथ होंगे तो पूरी दुनिया को भूल जायेंगे। मॉरीशस के आस पास सैकड़ो छोटे आईलैंड हैं जहां आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
11- भूटान
पहाड़, साफ नदियां और सैकड़ो वर्ष पुरानी सभ्यता अगर आप देखना चाहते हैं तो अक्टूबर माह में भूटान से अच्छी जगह आप को कहीं नजर नहीं आयेगी। अक्टूबर में भूटान का मौसम आप को आप के पार्टनर के करीब लाकर खड़ा कर देगा। भूटान बहुत खूबसूरत देश है। यह आप की जेब को भी ज्यादा हल्का नहीं करेगा। हिमालय की गोद में बसे भूटान की खूबसरती देखते ही बनती है।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
12- बोरा-बोरा
नवंबर में आप अपना हनीमून सेलीब्रेट करने के लिए फ्रेंच पॉलीनेसिया के बोरा-बोरा आइसलैंड पर भी जा सकते हैं। बोरा-बोरा में आप को लग्जरी ओवर वॉटर प्राइवेट विला मिलेंगे। समंदर के बीच में बने ये विला स्वर्ग से कम नही हैं। विला को ऐसा बनाया गया है कि आप अंदर जाकर से समंदर के भीतर का नजारा भी ले सकते हैं।

नए साल के 12 महीनों में 12 जगहों पर मनाएं हनीमून
13- कोस्टा रीका
अगर आप और आप के पार्टनर नेचर और एडवेंचर के शौकीन हैं तो दिसंबर के महीने में कोस्टारीका आप के लिए जन्नत से कम नही है। यहां बादलों को छूते हुए जंगल और उनके बीच में बने झरने आप को एक रूमानी अहसास देंगे। यहां आप प्राइवेट वुड हाउस का भी मजा ले सकते हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk