कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bharti Singh Got Hospitalized: कॉमेडियन भारती सिंह ने रिसेंटली सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिससे उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, इस वीडियो में भारती काफी इमोशनल होकर रोती नजर आ रही हैं क्योंकि वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। भारती ने बताया कि उन्हें पेट में दर्द हुआ तो वो उसे गैस्ट्रिक प्रॉब्लम समझ कर इग्नोर करती रहीं। लेकिन जब उनका दर्द बढ़ता चला गया फिर उन्हें हॉस्पिटल जाना ही पड़ा।

इस वजह से हुईं एडमिट
वीडियो शेयर कर भारती ने अपने फैंस को ये भी बताया कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। दरअसल, एडमिट होने के बाद डॉक्टरों ने उनके चेकअप किए। जिससे पता लगा कि भारती के गॉलब्लैडर में पथरी यानी की स्टोन है। अपने इस व्लॉग में भारती काफी इमोशनल नजर आई क्योंकि वो इस वक्त अपने गोला को मिस कर रही हैं। भारती की इस क्लिप में उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी काफी परेशान नजर आए।

जल्द होगी सर्जरी
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली भारती ने बताया कि इस स्टोन की वजह से डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी कराने के कहा है। इस बात से डरते हुए भारती की आंखों में आंसू आ गए और वो रोती हुई नजर आईं। वो कहती हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर उनके साथ ऐसा कैसे हो गया। भारती के इस व्लॅाग को देखने के बाद अब हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है।