कानपुर। भारत के मिशन चंद्रयान-2 का लैंडर 'विक्रम' चांद की सतह पर उतरने से पहले इसरो से संपर्क टूट गया। चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किमी की दूरी पर था कि सिग्नल चला गया। हालांकि इसके बाद भी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तारीफ पूरे देश में हो रही है। पीएम मोदी ने भी इसरो वैज्ञानिकों की काम के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए सराहना की। इसके अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के एक्टर्स और एक्ट्रेसों ने भी इसराे के वैज्ञानिकों के हौसले बुलंद किए। आइये, जानें पवन सिंह और आम्रपाली समेत तमाम भोजपुरी कलाकारों ने चंद्रयान-2 को लेकर क्या कहा है?

पवन सिंह
पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी और इसरो के चेयरमैन के सिवन की एक तस्वीर पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'मोदी जी आपके द्वारा इसरो चीफ को गले लगा लेना का वीडियो क्लिप मैं अभी तक 10 बार से ज्यादा देख लिया हुँ वास्तव में आपने आज आपने इस देश के वैज्ञानिकों को एक नया उर्जा दे दिये..... इस वीडियो को देखकर मैनें कुछ लाईनें लिखी है जो इस फोटो पर है....' फोटो पर पवन ने लिखा है कि परिस्थितयां चाहे जैसी हो, बस कदम मिलाकर चलना है, राष्ट्रहित के संकल्प के साथ, आगे बढ़ते रहना है। कदम मिलाकर चलना, बस कदम मिलाकर चलना है।' फोटो के साथ पवन ने आगे यह भी लिखा है कि चंद्रयान 2- संपर्क टूटा है, हौसला नहीं।


दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें पीएम मोदी इसरो के चेयरमैन के सिवन को गले लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ निरहुआ ने लिखा है, 'एक सच्चा नेता वही है जो हर परिस्थिति में अपनी टीम के साथ रहे। हमें अपने प्रधानमंत्री जी और इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है #भारत माता की जय #टीम इसरो की जय#namoagain।'


आम्रपाली दुबे

भोजपुरी फैंस के दिलों पर राज करने वाली आम्रपाली दुबे भी इसरो के हौसले को बुलंद करने से पीछे नहीं रही हैं। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें पीएम मोदी लोगों को संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के साथ आम्रपाली ने लिखा है, 'इसरो हिम्मत के साथ चलें, आप ही के पुरुषार्थ से हम फिर से ख़ुशी मनाने लगेंगे।मैं खुश हूं और मुझे बहुत गर्व है और हमेशा रहेगा। यह एक मुश्किल मिशन था और चंद्रयान 2 ने इसका लगभग 90 प्रतिशत पूरा किया।'


मधु शर्मा

भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस मधु शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है और उसमें लिखा है, 'संपर्क टूटा है, हौसला नहीं, विक्रम रुका है, इसरो नहीं।'

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk