- सामाजिक संगठनों ने पॉलीथिन की हानियों के प्रति लोगों को किया अवेयर

VARANASI

पॉलीथिन के हानियों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए महानगर उद्योग व्यापार समिति, विश्वनाथ गली व्यवसायी संघ, दशाश्वमेध व्यापार मंडल आदि व्यापारिक संगठनों के लोगों ने सोमवार को एक रैली निकाली। प्रेम मिश्रा और अशोक जायसवाल के नेतृत्व में चितरंजन पार्क से निकली रैली में लोग दुकानदारों से 40 माइक्रॉन से नीचे के पॉलीथिन के प्रयोग की अपील करते चल रहे थे। संचालन पार्षद नरसिंह दास बाबा ने किया। कार्यक्रम में रमेश तिवारी, मुन्ना रस्तोगी, गोकुल शर्मा, सुरेश तुल्स्यान, डॉ अंजनी मिश्रा आदि शामिल थे। इसी क्रम में सुबह ए बनारस क्लब के सदस्यों ने भी जन जागरुकता अभियान चलाया। अध्यक्ष मुकेश जायसवाल के नेतृत्व में निकली रैली में शामिल लोग पॉलीथिन भगाओ, पर्यावरण बचाओ जैसे नारे भी लगाते चल रहे थे। आयोजन में नन्दू भइया, चद्रंशेखर चौधरी, राजेश सोनी, नत्थुलाल, सुरेश गुप्ता, विष्णु शर्मा आदि शामिल थे। हिन्दू युवा वाहिनी के मैदागिन स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में भी पॉलीथिन मुक्त बनारस पर चर्चा हुई। हिन्दू युवा वाहिनी के विभिन्न नगर मंडलों के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे लोगों के बीच जाकर उन्हें पॉलीथिन के हानियों के प्रति जागरुक करेंगे। चर्चा में अंबरीश सिंह, मनीष मिश्रा, जयजीत कुशवाहा, रुद्र प्रसाद पाण्डेय, बलदाउ आदि लोग शामिल थे।