कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Bhumi Pednekar Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने जब 'दम लगा के हईशा' के साथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। तब तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि इतनी हैवी हिरोइन कभी ग्‍लैमरस भी दिख सकती है। उसके बाद उन्होनें फिल्म 'टाॅयलेट एक प्रेम कथा', 'शुभ मंगल' जैसी मूवी करके बाॅलीवुड में अपनी पहचान बनाई। फिल्हाल भूमि अपने वेट लॉस, सेक्सी फिगर और डाइट प्लान के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। इसके लिए उन्होंने पूरी प्लानिंग से काम किया और जल्दबाजी में वजन घटाने की बजाय कुछ समय लिया। जिसका रिजल्ट यानी की उनकी फिटनेस आज हमारे सामने है। तो आइए फटाफट से जानते है कि भूमि ने क्या डाइट प्लान फॉलो कर के वेट लॉस किया।

इन चीजों को किया बाय-बाय
वजन कम करने के लिए भूमि ने एक्सरसाइज से ज्यादा अपनी डाइट पर फोकस किया। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले अपनी खाने की चीजों को बदला। भूमि ने बाहर के खाने के साथ-साथ चीज, बटर और जंक फूड को भी अपनी डाइट से कट आउट कर दिया। चीनी को बिलकुल अपने डाइट रूटीन से हटा दिया और इसकी जगह खजूर का सिरप, प्योर हनी और गुड़ शामिल किया।

कुछ यूं है भूमि का डेली रूटीन
भूमि के डेली रूटीन की बात करें तो वो सुबह वॉक, दोपहर में जिम और शाम या रात को वॉलीबॉल, बैडमिंटन या स्विमिंग के साथ डांस भी करती है। मॉर्निंग रूटीन में भूमि अपने दिन की शुरुआत खाली पेट एलोवेरा जूस पीकर करती हैं। उनका मानना है कि इससे उनकी बॉडी डिटॉक्सिफाई होती है जिससे उनकी ब्यूटी भी इनहेंस होगी। वो रोज दिन में दो बार ग्रीन टी भी लेती हैं। वर्कआउट के बाद वो ब्रेकफास्ट में मल्टीग्रेन ब्रेड के साथ 3 वाइट ऐग लेती हैं। इसके अलावा ब्रेकफास्ट में दूध को जरूर शामिल करती हैं। ग्रीन वेजिटेबल के साथ वो वाईट ऐग, चना और फिश भी लेती है।

लंच से लेकर डिनर तक का प्लान
भूमि अपने लंच में गेहूं की जगह 2 मल्टीग्रेन रोटियां, चावल की जगह राजगिरा, ऑयली फूड की जगह बॉयल्ड वेजिटेबल लेती हैं। इसके साथ 1 कटोरी सब्जी और 1 गिलास छाछ पीती हैं। बात करें स्नैक्स की तो भूमि शाम को आधा पपीता, नाशपाती, अमरूद में से कुछ एक फल खाती हैं। इसके अलावा वो 1 कप ग्रीन टी के साथ अखरोट या फिर बादाम खाती हैं। भूमि इस बात का भी खास ख्याल रखती थी कि वह 8 बजे तक अपना डिनर कर लें। डिनर में वह ग्रिल्ड फिश, चिकन या पनीर, टोफू या स्टीम की हुई सब्जियां और एक छोटा कप ब्राउन राइस या पतली रोटियां खाना पसंद करती है। इसके अलावा सेलेड भी उनके डिनर में जरूर होता है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk