-प्रयागराज सेवा समिति की ओर से अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर हुआ सेलिब्रेशन

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: प्रयागराज सेवा समिति की ओर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समिति की ओर से दो दिवसीय आशीर्वाद महोत्सव के मौके पर शुक्रवार को दारागंज में शंखनाद कर देवताओं का आवाह्न हुआ। इसके बाद संस्था अध्यक्ष धर्मराज पांडेय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम संयोजक विष्णु दयाल श्रीवास्तव की ओर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के प्रिय काव्य 'बैर कराते मंदिर मस्जिद, मेल कराती मधुशाला' व उनके ऊपर रचित कविताओं का पाठ किया गया। संस्था के विशेष धरोहर महाअभियान के संयोजक भाजपा नेता तीर्थराज पांडेय के द्वारा अमिताभ बच्चन के व्यक्ति्व एवं कृतित्व और उनके फिल्मी जीवन पर प्रकाश डाला गया।

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलने से शहरियों को बढ़ा मान

इस दौरान संस्था के तीर्थराज पांडेय ने कहा कि फिल्मी जगत में अमित जी को हमेशा लोग याद करेंगे। उन्होंने अमिताभ बच्चन को फिल्मी जगत के सबसे बड़े पुरस्कार दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलने की घोषणा पर कहा कि यह सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं, बल्कि शहर के लोगों के लिए भी सम्मान का विषय है। इस मौके पर जितेन्द्र गौड़ ने आचार्यत्व में आशीर्वाद अनुष्ठान समारोह का समापन किया। आखिर में सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।