कानपुर (इंटनेट डेस्क)। Bihar Board 12th Result 2021: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स का रिजल्ट के लिए किया जाने वाला इंतजार आज खत्म हो गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बीएसईबी कक्षा 12 वीं का परिणाम 26 मार्च को जारी कर दिया है। रिजल्ट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ। ऐसे में स्टूडेंट को सलाह दी जाती है छात्र बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट-biharboardonline.bihar.gov.in पर परिणाम की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फाॅलो करके अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप बाई स्टेप यहां देखें रिजल्ट
स्टेप 1: बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: अपनी स्क्रीन पर ब्लिंक करते लिंक 'रिजल्ट' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फिर 'बीएसईबी कक्षा 12 रिजल्ट' पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर, सेंटर नंबर और एडमिट कार्ड में दी अन्य डिटेल फिल करें।
स्टेप 5: अब 'सबमिट' पर क्लिक करें।
स्टेप 6: इसके बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा। स्टूडेंट एक प्रिंट आउट को डाउनलोड कर सकते हैं।

मिनिमम 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी
क्लास 12th पास करने के लिए मिनिमम 33 प्रतिशत मार्क्स प्राप्त करने की आवश्यकता होती है। इतना ही नहीं स्टूडेंट को व्यक्तिगत विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने की भी आवश्यकता होती है, जो छात्र एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त नहीं कर पाएंगे उन्हें कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होना होगा। इस साल 13.5 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया। इसमें 6.46 लाख लड़कियां हैं, और 7.03 लाख लड़के हैं। क्लास 10 के परिणाम की तरह ही, क्लास 12 का परिणाम भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके आधार पर ही स्टूडेंट को विश्वविद्यालय व कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।

National News inextlive from India News Desk